Deoghar: सारवां में साइबर ठगी में शामिल गिरोह का पर्दाफाश, एक नाबालिग समेत 12 गिरफ्तार

देवघर: साइबर थाने की पुलिस ने सारवां के दलयारडीह गांव के जंगल में छापेमारी कर एक नाबालिग समेत 12 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 12 मोबाइल और 11 सिम कार्ड बरामद हुए हैं. ये ठग विभिन्न तरीकों से लोगों को झांसा देकर ठगी करते थे.

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सनोज महरा, अजय महरा (दोनों दासडीह, सारवां), रोहित दास (खैरवा, सारवां), बिट्टू दास (पथरा, पाथरोल), दीपक महरा (दुधवाजोरी, सारठ), विक्रम दास (झुनाकी, पथरड्डा), पवन महरा (दुधवाजोरी, सारठ), अधीर दास (खैरवा, सारवां), राहुल महरा (दुधवाजोरी), कैलाश महरा और मनोज महरा (दोनों दासडीह, सारवां) शामिल हैं.

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी

एसपी सह डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग को इन साइबर ठगों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई, जिसमें पुलिस को सफलता मिली. इस छापेमारी में साइबर थाने के इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी, दारोगा अजय कुमार, थानेदार संदीप भगत और पुलिस बल शामिल थे.

ठगी के विभिन्न तरीके

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार ठग गूगल पर अपना मोबाइल नंबर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर ठगी करते थे. इसके अलावा, पेटीएम और फोन-पे कस्टमर केयर के पदाधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक का झांसा देकर भी ठगी की जाती थी. साथ ही, एयरटेल पेमेंट बैंक के पदाधिकारी के रूप में लोगों को झांसा देकर ठगी की जाती थी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: स्वदेशी जागरण मंच ने झारखंड में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए उठाया महत्वपूर्ण कदम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में विश्वकर्मा पूजा के दिन हत्या करने की कथित साजिश का खुलासा, हथियार के साथ राज बच्चा  समेत पांच गिरफ्तार

देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस और फायरिंग का खोखा बरामद, पूर्व से फायरिंग के मामलों में आरोपित रहा है सैफ अली उर्फ राज बच्चा जमशेदपुर :  जुगसलाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time