Adityapur : भाजपा नेता को मिस्त्री और गाड़ी खर्च मांगना पड़ा भारी, पति-पत्नी की हुई पिटाई

आदित्यपुर : आरआईटी थाना मीरूडीह बस्ती में शुक्रवार को भाजपा नेता ध्रुव नारायण सिंह और उनकी पत्नी आरती देवी को स्थानीय लोगो ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल पति-पत्नी ने मामले की लिखित शिकायत आरआईटी थाना में की है.  जानकारी देते हुए ध्रुव नारायण सिंह और उनकी पत्नी आरती देवी ने बताया कि विगत कई दिनों से मीरूडीह बस्ती में विद्युत पोल और तार लगाने का कार्य चल रहा है. स्थानीय लोगों के कहने पर काम शुरू करवाया गया. विद्युत विभाग के मजदूरों और पोल शिफ्टिंग कार्य में लगे गाड़ियों का भाड़ा देने के बदले में ही लोगों से पैसे की डिमांड की गई थी. कनेक्शन होने के बाद स्थानीय लोग पैसा देने से मुकर गए. उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से घर पर आकर हमला कर दिया. घटना में पति-पत्नी के सिर पर गंभीर चोटे आई है. उनका इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया. पति पत्नी ने मारपीट की घटना में स्थानीय अरुण श्रीवास्तव, गणेश शर्मा, अमित शर्मा, सुमित शर्मा, किशोर मंडल, मुकेश चौधरी, रीना देवी, संजय विश्वकर्मा, विनोद प्रसाद समेत अन्य लोगों पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8 मार्च को, इन मामलों का होगा निपटारा

Spread the love

Related Posts

Gua : जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने किया पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

गुवा :  जगन्नाथपुर प्रखंड के तोड़ानहातु पंचायत अंतर्गत तेंतोड़ीपोसी में मुरजुम्बा से सुसुन आखड़ा होते हुए श्रीराम केराई के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास। जगन्नाथपुर विधायक सह…

Spread the love

Jadugora : डिवाइन मिशन कॉलेज में नए सत्र 2026-2027 के लिए नामांकन शुरू, नामांकन को लेकर डिवाइन मिशन कॉलेज में बच्चों की उमड़ने लगी भीड़

जादूगोड़ा : सुंदरनगर थाना अंतर्गत हितकु (नरवा पहाड़) में स्थित डिवाइन मिशन कॉलेज में नए सत्र 2026 _ 2027 के लिए नामांकन शुरू हो गया। नामांकन को लेकर स्कूल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time