Patamda : स्नान घाट निर्माण कार्य में मनमानी, कुमारदा के ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

पटमदा : पटमदा प्रखंड के कश्मार पंचायत की मुखिया लक्ष्मी सिंह सरदार ने 15 वें वित्त आयोग के तहत स्नान घाट निर्माण कार्य में हो रही मनमानी को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. मुखिया के ग्रामीणों ने भी इलकी शिकायत बीडीओ से की. कुमारदा के ग्रामीण किसान चंद्र महतो ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया है जिसमें मुखिया द्वारा निजी छोटे तालाब में निर्माण की स्वीकृति दी गई है। जिसका विरोध ग्रामीणों ने करते हुए उस योजना को सार्वजनिक व्यवहार हो रहे तालाब में करवाने की मांग की है। स्वीकृत योजना की जांच करवाने की मांग की गई है.

 

जांच करवा कर सत्यापन किया जाएगा – बीडीओ 

वहीं बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग से इस मामले में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा गया है। जिसका स्थल जांच करवा कर सत्यापन किया जाएगा। वहीं पंचायत की मुखिया लक्ष्मी सिंह सरदार ने कहा कि यह योजना मेरे कार्यकाल से पहले ग्राम सभा में लिया गया था। पूर्व स्वीकृत योजना होने के कारण गांव के छोटे तालाब में ग्राम सभा की प्रति संलग्न होने के बाद ही योजना को स्वीकृति दी गई है। आम जनता के द्वारा मुझे इस योजना के विरोध की कोई जानकारी नहीं है। जनता यदि बड़े तालाब में योजना निर्माण करवाना चाहती हैं तो वहां भी योजना ग्राम सभा में पारित कर स्वीकृति दी जाएगी.

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

    जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

    Spread the love

    Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 

    जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time