Adityapur : श्रीनाथ विश्वविद्यालय में स्वदेशी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित, उद्यमिता के लिए छात्रों को दिया पांच मंत्र

 

आदित्यपुर : स्वदेशी जागरण मंच और श्रीनाथ विश्वविद्यालय, आदित्यपुर के संयुक्त प्रयास से समृद्ध एवं महान भारत-2047 अभियान के तहत ग्रेजुएट छात्रों के लिए एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वदेशी भावना जागृत करना और उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से जोड़ना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संगठक सतीश कुमार ने छात्रों को रोजगार के पारंपरिक तरीकों से हटकर स्वरोजगार और उद्यमिता अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि केवल 10% छात्र सरकारी, अर्धसरकारी और निजी नौकरियों में जगह बना पाते हैं जबकि बाकी को व्यवसाय में उतरना पड़ता है। ऐसे में उद्यमिता को बढ़ावा देना जरूरी है। सतीश कुमार ने सफल उद्यमी बनने के लिए 5 महत्वपूर्ण मंत्र साझा किए। जिनमे सीखते हुए कमाएँ, नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें, बड़ा सोचें, नया सोचें और लीक से हटकर सोचें, धैर्यवान, परिश्रमी, जोखिम लेने वाले, विश्वसनीय और तकनीकी प्रेमी बनें तथा राष्ट्र प्रथम और स्वदेशी जीवनशैली को अपनाने के मंत्र शामिल थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए युवाओं को खुद को उद्यमिता के लिए तैयार करना होगा।

चीनी उत्पादों के बहिष्कार की अपील

सतीश कुमार ने भारतीय बाजार में चीनी उत्पादों के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई और स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने कई नीतिगत कदम उठाए हैं जिससे धीरे-धीरे चीनी उत्पादों का प्रभाव कम हो रहा है लेकिन यह तभी पूरी तरह संभव होगा जब आम जनता भी इनका बहिष्कार करे।

स्वदेशी सप्ताह मनाने की जरूरत

उन्होंने सुझाव दिया कि 25 नवंबर से 2 अक्टूबर तक हर स्कूल और कॉलेज में स्वदेशी सप्ताह का आयोजन किया जाए ताकि छात्रों में स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़े और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति सुखदेव महतो ने की। विशेष अतिथियों में खादी ग्रामोद्योग आयोग के पूर्वी भारत के चेयरमैन मनोज सिंह, विश्वविद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सिंह, स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संघर्षवाहिनी प्रमुख बंदे शंकर सिंह, क्षेत्रीय संयोजक अमरेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठक अजय उपाध्याय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और उद्यमिता व स्वदेशी विचारधारा पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के समापन में सभी प्रतिभागियों को स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर बनने की शपथ दिलाई गई।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time