East Singhbhum: जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों ने पीडीएस दुकानों का किया औचक निरीक्षण

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रभावी निरीक्षण और अनुश्रवण सुनिश्चित करने हेतु नोडल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. प्रत्येक शनिवार को ये नोडल पदाधिकारी पंचायत क्षेत्रों का दौरा कर योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हैं. इसी संदर्भ में, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर सभी प्रखंडों के नोडल अधिकारियों ने पांच-पांच जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों का औचक निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान की गई महत्वपूर्ण जांचें

निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने खाद्यान्न उठाव और वितरण, राशन कार्डधारियों द्वारा खाद्यान्न का उठाव, स्टॉक में खाद्यान्न की स्थिति, आधार सीडिंग और अन्य वितरित सामग्री की अद्यतन स्थिति की जांच की. यह सुनिश्चित किया गया कि लाभुकों को बिना किसी रुकावट और कटौती के समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो. इसके अलावा, पीडीएस दुकानों के माध्यम से वितरित किए जाने वाले अन्य सामान की स्थिति का भी मूल्यांकन किया गया.

अलग-अलग क्षेत्रों में पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण

परियोजना निदेशक, आईटीडीए दीपांकर चौधरी ने घाटशिला, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार ने बोड़ाम, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने पटमदा, एसओआर राहुल आनंद ने धालभूमगढ़, एलआरडीसी घाटशिला नीत निखिल सुरीन ने बहरागोड़ा, एलआरडीसी धालभूम गौतन कुमार ने पोटका, जिला पंचायत राज पदाधिकारी रिंकू कुनारी ने जे.एन.ए.सी., जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी ने डुमरिया, डीटीओ धनंजय ने जुगसलाई नगर परिषद, और निदेशक एनईपी संतोष गर्ग ने गुड़ाबांदा सहित अन्य नोडल अधिकारियों ने पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया.

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए और कदम उठाए जाएंगे

निरीक्षण के बाद सभी नोडल पदाधिकारियों को उनके द्वारा किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट संध्या 6 बजे तक उपायुक्त कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है. इस रिपोर्ट के आधार पर, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा बैठक आयोजित कर निरीक्षण के दौरान पाए गए कमियों की समीक्षा की जाएगी. आवश्यकतानुसार, लापरवाह पीडीएस संचालकों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Chakulia : केएनजे हाई स्कूल के पार्क में अनहोनी को दावत दे रही हैं जर्जर पेड़ की सूखी डालियां


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time