Jamshedpur: विधायक पूर्णिमा साहू से मिला शौणिडक समाज का प्रतिनिधिमंडल, जाति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया में संशोधन की मांग

जमशेदपुर: जाति प्रमाण पत्र बनाने की जटिल प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता को लेकर शौणिडक (सुढी) समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात की. उन्होंने विधायक से अनुरोध किया कि जाति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जल्द ही विधानसभा सत्र में यह मुद्दा उठाया जाए.

जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्याएं

समाज के सदस्यों ने विधायक से कहा कि वर्तमान में जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया इतनी जटिल हो गई है कि कई लोग इसे बनवाने में असमर्थ हैं. इसका परिणाम यह हो रहा है कि शिक्षा और रोजगार में मिलने वाले लाभ से वे वंचित हो रहे हैं. खासकर ओबीसी जाति के लोग खतियान के कागजात की मांग के कारण जाति प्रमाण पत्र बनाने में परेशान हो रहे हैं और अपना प्रमाण पत्र प्राप्त करने में असमर्थ हो रहे हैं.

विधायक ने दिया आश्वासन, विधानसभा सत्र में उठाएंगी मुद्दा

विधायक पूर्णिमा साहू ने शौणिडक समाज के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए आश्वासन दिया कि वे चालू विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएंगी. उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया में सुधार लाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगी ताकि समाज के लोग बिना किसी कठिनाई के अपना प्रमाण पत्र बना सकें.

प्रतिनिधिमंडल में थे ये लोग

इस बैठक में शौणिडक समाज के प्रमुख सदस्य नंदलाल साहू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, अमित साहू, विकास दास, प्रदीप गुप्ता, प्रभाकर साहू, प्रेम कुमार लकी और पूनम देवी भी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : East Singhbhum: जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों ने पीडीएस दुकानों का किया औचक निरीक्षण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time