Jadugora: जादूगोड़ा में एक ही रात दो घरों में चोरी, यूसिल के पूर्व यूनियन महामंत्री एवं सेवानिवृत कर्मचारी हुए शिकार, इलाके में दहशत का माहौल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा में अपराधी लगातार बेलगाम होते जा रहे हैं और पुलिस का खौफ कम होता जा रहा है. चोरों के हौसले का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे गैस कटर का इस्तेमाल कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. बीती रात जादूगोड़ा क्षेत्र में दो घरों में घुसकर चोरों ने साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी की. इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है.

 

यूसिल के के यूनियन महामंत्री प्रदीप भगत

दुकान का टूटा ताला

पहली घटना: राशन दुकान की चोरी

पहली घटना जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राखा माइंस रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क के पास स्थित यूसिल के पूर्व यूनियन महामंत्री प्रदीप भगत की राशन दुकान में हुई. चोरों ने दुकान के पीछे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले के कैश बॉक्स का ताला तोड़कर उस में रखी राशि लेकर फरार हो गए.

 

 

नारायण भगत का आवास जहां चोरों ने बढ़ी घटना की अंजाम दिया

दूसरी घटना: नारायण भगत के घर की चोरी

दूसरी घटना महज एक किलोमीटर दूर स्थित यूसिल के सेवानिवृत कर्मचारी नारायण भगत के घर हुई. चोरों ने गैस कटर से घर के खिड़की का राड काटा और अंदर घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा. इसके बाद, उन्होंने सोने के आभूषण, घड़ियां, कैश और अन्य कीमती सामान चुराए और भाग गए.

पुलिस को चुनौती

इस संबंध में शनिवार को नारायण भगत के बेटे आशीष कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब जादूगोड़ा में इस तरह की घटना हुई है. इससे पहले शोमी इलेक्ट्रॉनिक के पास भी एक चोरी की घटना हुई थी, जिसमें लाखों रुपये की मोबाइल फोन चोरी कर ली गई थीं. हालांकि, इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

स्थानीय लोगों की संलिप्तता

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन चोरियों में इलाके के कुछ लोगों की संलिप्तता हो सकती है, जो पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. अब यह देखना होगा कि पुलिस इस बार कब तक आरोपी को पकड़ पाती है और चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर पाती है.

चोरी के सामान की सूची

नारायण भगत के घर से चुराए गए सामान में सोने के आभूषण (3.5 लाख रुपये के), 2 घड़ियां, 10 हजार रुपये नकद, 5 डिजाइनर पर्स, 4 साड़ियां, नाइटी और अन्य सामान शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : Adityapur: हरिओम नगर में मां-बेटी की पिटाई, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल – पुलिस ने आरोपी को बचाया?

Spread the love

Related Posts

Potka : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल समेत अन्य पर जानलेवा हमला, MGM अस्पताल में घायलों को देखने पहुंची समाजसेवी दुखनी सोरेन 

पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के कैरासाईं में महिला कांवरियों के साथ कथित छेड़खानी के बाद कांवरियों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में जिला परिषद सदस्य…

Spread the love

Jamshedpur : गालुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लाकर जमशेदपुर में खपाने की थी तैयारी

जमशेदपुर : गालुडीह पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time