चाईबासा : नवयुवक संघ,कमारहातु एवं न्यू टाइटनिक क्लब गुटुसाई के संयुक्त तत्वावधान में स्टूडेंट एकेडमी मतकमहातु में हो हयम अदो सनागोम बिड़व बदाबदि का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। बदाबदि यानि परीक्षा में कुल सौ प्रश्न थे। हो भाषा की देवनागरी और वारङचिति लिपि में मुद्रित प्रश्न पत्र में हो संस्कृति, सभ्यता एवं हो समुदाय के साहित्यकारों की कृति व अनुकरणीय व्यक्तित्व के जीवनी से संबंधित था।
मतकमहातु पंचायत मुखिया जुलियाना देवगम, कमारहातु के मुंडा बिरसा देवगम, परीक्षा का अवलोकन किया. वहीं हो समाज महासभा पदाधिकारी नरेश देवगम,झारखंड शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची के हो भाषा के राज्य साधन सेवी शिक्षक कृष्णा देवगम परीक्षा केन्द्र पहुंचे और परीक्षार्थियों का हौसला बढ़ाया। मौके पर आयोजन समिति के रघुनाथ देवगम,दुंबी देवगम, रघुनाथ मुखी,हो शिक्षक गलाय पुरती,शिक्षक राजेश महतो, नारायण बानरा,विकास खंडाईत,शिवचरण देवगम,सुरजा देवगम आदि उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का महा रक्तदान शिविर थर्ड मार्च को , तैयारियां पूरी
There is no ads to display, Please add some



















































