Jharkhand Assembly: विधानसभा की कार्यवाही शुरू, थोड़ी देर में वित्त मंत्री पेश करेंगे बजट

रांची: झारखंड विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है, कुछ ही देर में बजट पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर इस बार का बजट प्रस्तुत करेंगे. बजट में सरकार द्वारा सर्वजन पेंशन योजना और विकलांग-विधवा पेंशन योजना के लिए बड़ी राशि का प्रावधान किए जाने की संभावना है. हालांकि, आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए कोई नई बड़ी योजना नहीं लाए जाने की संभावना जताई जा रही है.आज सरयू राय ने केंद्र से बकाया राशि का मुद्दा उठाया. इसका उत्तर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिया. वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने बकाए को केंद्र से लेकर रहेगी और इस मामले में कोई समझौता नहीं होगा. वहीं, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने यह स्पष्ट किया कि किस मद में कितना बकाया है, इसकी जानकारी दी है.

 

सरकार के ध्यान केंद्रित क्षेत्रों का बजट में संभावित स्थान

हेमंत सरकार इस बजट में सर्वजन पेंशन, विकलांग-विधवा पेंशन, आदिवासी कल्याण योजनाओं और धोती-साड़ी-लुंगी योजना के लिए पर्याप्त बजट आवंटित कर सकती है. हालांकि, सड़क, ग्रामीण विकास, ऊर्जा और जल संसाधन जैसे आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए कोई विशेष योजना बजट में शामिल नहीं की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Assembly: सरयू राय ने विधानसभा में सवालों के उत्तर को बताया भ्रामक, अधिकारियों और मंत्री को ठहराया दोषी-इन मुद्दों पर विधायक ने पूछा था सवाल 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time