Jharkhand Budget 2025: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान – बजट सभी वर्गों के लिए लाभकारी, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी का समर्थन, विधायक जयराम महतो ने उठाए सवाल – देखिए Video

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट हर एक वर्ग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि इस बजट से किसी भी वर्ग को कोई परेशानी नहीं होगी और यह राज्य के हित में है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस बजट से राज्यवासियों के चेहरे पर मुस्कान आएगी.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “यह बजट राज्य के प्रत्येक नागरिक की भलाई के लिए है. इस बजट से कोई भी वर्ग प्रभावित नहीं होगा और यह राज्य के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.”

 

विधायक जयराम महतो ने उठाए सवाल

वहीं, झारखंड के विधायक जयराम महतो ने बजट को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि किताबों और पन्नों पर यह बजट अच्छा लगता है, लेकिन धरातल पर यह खोखला साबित होता है. जयराम महतो ने कहा, “झारखंड के युवाओं से जो वादे किए गए थे, वह अब इस बजट में कहीं नजर नहीं आते. यह बजट अबुआ राज के बाबुओं की झोली में चला जाएगा, जो वादे किए गए थे, वे फैलते जा रहे हैं.”
“बजट के कागजों पर तो अच्छा दिखता है, लेकिन असल में यह राज्य की जनता के लिए नकारात्मक साबित हो सकता है. यह सिर्फ किताबों में ही अच्छा लगता है.”

पूर्व विधायक कुणाल सारंगी का समर्थन

वहीं, इस बजट पर पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए लाया गया है. उन्होंने कहा कि यह बजट हर घर तक पहुंचने वाले फायदे के साथ आएगा. कुणाल सारंगी ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष का काम सवाल उठाना है, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया है.
“यह बजट हर वर्ग के लिए है, और इसमें कई योजनाओं का विस्तार किया जाएगा, जिनसे सभी को फायदा होगा. विपक्ष के सवालों का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि जनता ने उन्हें नकार दिया है.”

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Budget 2025: झारखंड सरकार का बजट दिशा-हीन और निराशाजनक – डॉ. पवन पांडेय

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में थम गई व्यावसायिक गतिविधियां: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का बाज़ार बंद सफल

बहरागोड़ा : राजधानी रांची में JPSC और JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग कर रहे निहत्थे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की गूंज अब बहरागोड़ा की…

Spread the love

Jamshedpur : छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

झारखंड लाठी से नहीं, संवाद से चलेगा, हेमंत सरकार को देना होगा जवाब जमशेदपुर : झारखंड के राजधानी रांची में अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time