Deoghar : साइबर ठगों के खिलाफ देवघर पुलिस का बड़ा अभियान, 2024 में 700 से अधिक साइबर ठग गिरफ्तार

 2025 में अबतक 60 से अधिक साइबर ठग पकड़े जा चुके है.

 

देवघर : साइबर अपराध में देवघर पूरे देश में बदनाम रहा है। लेकिन जिस तेजी से यहां के अपराधी साइबर ठगी कर रहे हैं, उतनी ही तत्परता से पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर भी कर रही है। एक साल के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। 2024 में देवघर जिले में 700 से अधिक साइबर अपराधी गिरफ्तार हुए हैं। पूरे देश में किसी भी जिले में इस साल इतने साइबर अपराधी गिरफ्तार नहीं हुए। यानी साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में देवघर पुलिस ने साल 2024 पूरे देश में रिकॉर्ड बनाया है। एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के कार्यकाल में साइबर अपराधियों की सवर्वाधिक गिरफ्तारी का रिकॉर्ड बना है। आंकड़े बताते हैं कि 2024 में जिले भर में 700 साइबर क्राइम से संबंधित केस दर्ज किए गए थे। साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनसे 1700 सिम भी पुलिस ने बरामद किए थे। वही 2025 में अब तक 60 से अधिक साइबर ठगों की गिरफ्तारी हो चुकी है उनके पास से 200 से अधिक सिम बरामद हुए हैं। वहीं कई संदिग्धों पर पुलिस ने निगरानी का प्रस्ताव भी भेजा है। पिछले दिनों साइबर अपराधियों से 5 लाख कैश भी बरामद हुए हैं।

साइबर क्राइम के खिलाफ पुलिस की विशेष रणनीति

पिछले कुछ साल में देवधर जिले में साइबर क्राइम में बढ़ोतरी हुई है। इससे निपटने के लिए साइबर थाना तो खुला ही है, पुलिसवालों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि साइबर से जुड़े केसों का पुलिस गुणवत्ता पूर्ण तरीके से अनुसंधान करें। जिले के पांच प्रखंड मधुपुर, सारठ, देवघर, सारवां सोनारायठाढ़ी में सबसे अधिक साइबर क्राइम हो रहा है। इन्हीं प्रखंडों से सबसे अधिक साइबर अपराधी भी दबोचे जा रहे हैं। इसलिए उक्त प्रखंडों में पुलिस का विशेष ध्यान है। खासकर जंगल और पहाड़, जहां साइबर अपराधी छुपते हैं। एसपी ने निर्देश दिया है कि जिले से साइबर अपराध को कम करने के लिए अपराधियों की लगातार गिरफ्तारी करनी है।

क्या कहते हैं एसपी

साइबर अपराध को जड़ से खत्म करना देवघर पुलिस की प्राथमिकता है। इसी कड़ी में देवघर जिले की पुलिस ने इस साल पूरे देश में सबसे अधिक साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर अपराध और अपराधी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Budget 2025: झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संविदा शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने बजट को बताया लुभावना

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में युवक पर धारदार हथियार से हमला, घात लगाए कार सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम 

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। आदित्य विजन शोरूम में कार्यरत कर्मचारी राशिद, जो पुराना पुरुलिया रोड का…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *