आदित्यपुर : पुलिस ने चोरी की बाईक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्त में आए युवकों में लालबाबू कुम्हार एवं सुमित पासवान शामिल हैं.आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी का बाइक इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी दौरान रविवार को संध्या गश्ती के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया. जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Budget 2025: झारखंड के बजट में दिव्यांगों और महिलाओं के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं – झारखंड लोकमंच की तीखी प्रतिक्रिया
There is no ads to display, Please add some



















































