Jamshedpur : अवध डेंटल कॉलेज पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

जमशेदपुर  : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत अवध डेंटल कॉलेज प्रबंधन पर इलाज में लापवाही बरतने का आरोप लगा है। इसे लेकर मंगलवार को भिलाई पहाड़ी के ग्रामीण कॉलेज के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर एमजीएम थाना पुलिस भी पहुंची पर ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।दरअसल, भिलाई पहाड़ी निवासी 65 वर्षीय बुद्धेश्वर महाली ने बीते दिनों दांत में दर्द की शिकायत पर अवध डेंटल कॉलेज में इलाज करवाया था।

प्रबंधन ने सिर्फ पांच हजार देने की ही बात कही

हालांकि, थोड़े दिन बाद उसे फिर से दर्द उठने की शिकायत पर वह दोबारा अवध डेंटल कॉलेज पहुंचा जहां प्रबंधन ने इलाज करने से इनकार करते हुए मुंबई जाकर इलाज कराने की सलाह दी। पैसों के अभाव में बुद्धेश्वर एमटीएमएच चले गए जहां उन्हें बताया गया कि उन्हें मुंह का कैंसर है। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इलाज का खर्च उठाने की मांग की गई पर प्रबंधन ने सिर्फ पांच हजार देने की ही बात कही जिसके बाद ग्रामीण धरने पर बैठ गए।

इसे भी पढ़ें : Nadaniyan Trailer Out: सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, खुशी कपूर संग आएंगे नजर – यहाँ देखिए ट्रेलर

Spread the love

Related Posts

Potka : ब्रेन मलेरिया से छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, निदान क्लिनिक को नोटिस

दस्तावेज नहीं दिखा सके फार्मासिस्ट, दो दिनों में जवाब देने का निर्देश पोटका : पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्रा लख्खी सरदार की ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Bahragora : मांगड़ोसोल में याद किए गए झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम, छठी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत के मांगड़ोसोल गांव में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को सुरेंद्रनाथ हांसदा की अध्यक्षता में अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time