Potka: ग्रामवासियों ने पकड़ा अवैध हाइवा, खनन विभाग से की कार्रवाई की मांग

पोटका: गंगाडीह में ग्रामीणों ने बिना चालान के अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन कर रहे हाइवा को पकड़ लिया. इस घटना ने क्षेत्र में चल रहे खनिज परिवहन के अवैध तरीके पर सवाल उठाए हैं. ग्रामीणों ने खनन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. संजय कुंडू और कृष्णा नंदी ने बताया कि लगातार इलाके में बिना चालान के बड़े पैमाने पर गिट्टी और बालू का अवैध परिवहन हो रहा है. इस पर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई न होते देख ग्रामीणों को सड़क पर उतरकर इस तरह के अवैध परिवहन को रोकने की आवश्यकता महसूस हुई.

चालान की मांग पर ड्राइवर की असमर्थता

संजय कुंडू ने बताया कि जब उन्होंने हाइवा ड्राइवर से गिट्टी का चालान दिखाने को कहा, तो वह इसे दिखाने में असमर्थ रहा. ड्राइवर ने बताया कि गिट्टी के कांटे का चालान 23 टन का था, लेकिन इसके बावजूद चालान की कोई वैधता नहीं दिखा सका. इस प्रकार के अवैध परिवहन से न केवल झारखंड सरकार को राजस्व की भारी हानि हो रही है, बल्कि ग्रामीणों को भी महंगे दामों पर बालू खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.

झारखंड सरकार को हो रही भारी हानि

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें हर ट्रैक्टर बालू के लिए 45 से 50 हजार रुपये चुकाने पड़ रहे हैं, जिससे उनके घरों का निर्माण करना मुश्किल हो रहा है. इस अवैध परिवहन से होने वाली हानि को लेकर ग्रामीणों ने खनन विभाग से जांच की अपील की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : Potka: कैंसर पीड़ित स्वपन पात्र का “मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना” के तहत होगा इलाज, परिवार में खुशी की लहर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अर्नब चक्रवात के कारण 28 व 29 को पूर्वी सिंहभूम में  KG से 12 वीं तक की कक्षाएं रहेंगी स्थगित

जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखण्ड राँची के पूर्वानुमान के द्वारा झारखण्ड के विभिन्न जिलों में चक्रवात ‘अर्णव’ (Cyclone Arnab) एवं भारी बारिश की चेतावनी देते हुए सतर्कता बरतने…

Spread the love

Muri : मातृभूमि सेवा संस्थान ने महिलाओं के बीच बांटे 150 निःशुल्क हंसुए

धान कटाई में सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से भुलि और जालुहोटांग गांव में किया गया वितरण मुरी : सिल्ली प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों भुलि और जालुहोटांग में मातृभूमि सेवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time