Jamshedpur: साकची अग्रसेन भवन में मां जीण भवानी के रजत विग्रह का पूजन, हवन और प्रसाद वितरण

जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची स्थित अग्रसेन भवन में श्री जीण माता परिवार के भक्तों द्वारा आदि शक्ति मां जीण भवानी के नवनिर्मित रजत विग्रह का पूजन, हवन एवं प्रसाद का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में उर्मिला-शंभु खन्ना और रीता-श्याम खंडेलवाल ने पूजा अर्चना की.

पुजारी अमित शर्मा की देखरेख में पांच विद्वान पंडितों ने विधि पूर्वक पूजन एवं हवन अनुष्ठान संपन्न कराया. पूजा के दौरान भक्तों ने विशेष रूप से मां जीण भवानी से सुख-समृद्धि और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रार्थनाएँ की.

नवीन रजत विग्रह का निर्माण

संस्था के कोषाध्यक्ष विनोद खन्ना ने बताया कि जीण माता परिवार के सुनील देबूका, मनीष खन्ना, पवन शर्मा और आशीष खन्ना के संयुक्त प्रयास से श्रद्धालुओं से चांदी एकत्र की गई, जिससे जीण माता की चांदी की तस्वीर का निर्माण किया गया.

भक्तों की उपस्थिति और प्रसाद वितरण

इस धार्मिक आयोजन में 200 से अधिक भक्तों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया. प्रमुख रूप से बजरंग लाल अग्रवाल, राजकुमार रिंगसिया, रामकृष्ण चौधरी, उमेश शाह, विनोद खन्ना, अरुण बांकरेवाल, राजकुमार मेंगोतिया, जगदीश खेमका, तुलसी खेमका, संतोष, राधेश्याम और ओम प्रकाश समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: गम्हरिया प्रखंड में बाहा पर्व की धूम, प्रकृति पूजा के साथ नृत्य का आयोजन

Spread the love

Related Posts

Gua : भटके युवक संदीप सिंह सकुशल लौटे गुवा, पुलिस व समाजसेवियों की पहल रंग लाई

गुवा : गुवा सेवा नगर निवासी 35 वर्षीय संदीप सिंह (पिता धरम सिंह), जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहा हैं, भटककर कराईकेला पहुंच गया था। युवक के दूसरे…

Spread the love

Ghatsila : दपूरे के महाप्रबंधक ने खड़गपुर से घाटशिला तक विंडो टेलिंग निरीक्षण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

जमशेदपुर के सांसद ने यात्री सुविधाओं एवं रेल सेवाओं को बेहतर करने का दिया सुझाव घाटशिला : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने आज खड़गपुर स्टेशन से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time