Chakulia: आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

चाकुलिया: चाकुलिया के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में गुरुवार से आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए एक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के महत्व से अवगत कराना था. प्रशिक्षण में झारखंड पाठ्यचर्या “नन्हे कदम” का परिचय और उसमें दी जाने वाली दैनिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई.

 

मार्निंग सर्कल गतिविधियों का प्रदर्शन

इस प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी सेविकाओं को मार्निंग सर्कल गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया. विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया, जिससे बच्चों के लिए शिक्षण और विकास के नये तरीके समझाए गए.

प्रशिक्षण में उपस्थित लोग

इस अवसर पर डायट के संकाय सदस्य बसंत कुमार मुंडा, जूथिका भकत, अंकिता चंपा मुर्मू और विक्टर विजय समद प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे. इसके अलावा विक्रमशिला एजुकेशन रिसोर्स सोसाइटी के पिंटु दास, सुमन गोस्वामी, प्रशांत कुमार महतो, शिक्षक जगदीश चंद्र महतो और भूदेव कुमार पाल भी कार्यक्रम में उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Aditypur : ऑटो क्लस्टर में एमएसएमई मेगा आउटरीच कैंप आयोजित

Spread the love
  • Related Posts

    Ghatsila : घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव की रेलवे ने दी मंजूरी,  11 सितंबर से आदेश होगा प्रभावी

    घाटशिला :  घाटशिला और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। रेल मंत्रालय ने घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों…

    Spread the love

    Jamshedpur : नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को, गजरा और चुनरी उत्सव का  होगा आयोजन

    जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोनारी सी एच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time