West Singhbhum: शांति समिति की बैठक, होली और रमजान में शांति बनाए रखने के लिए चाक-चौबंद तैयारी

गुवा: गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि आगामी होली और रमजान पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस कार्यवाही और निगरानी की जा रही है.

 

शांति बनाए रखने के लिए चाक-चौबंद तैयारी

नीतीश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया है. इसके साथ ही क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस और प्रशासन का पूरा ध्यान इस बात पर है कि पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो.

 

गुवा थाना प्रांगण में शांति समिति की विशेष बैठक

7 मार्च को गुवा थाना प्रांगण में एक विशेष शांति समिति बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता जगन्नाथपुर एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव ने की, जिसमें नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी मनोज कुमार, बीडीओ पप्पु रजक, किरीबुरू एसडीपीओ अजय केरकेट्टा और इन्स्पेक्टर बमबम कुमार भी उपस्थित थे. बैठक में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों और गुवा बाजार के दुकानदारों से अपील की गई कि वे होली पर्व को शांति से मनाने के लिए सहयोग करें.

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि और संबद्ध विभागों की कार्यों की समीक्षा बैठक

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time