Deoghar: मुख्यमंत्री से मिले विनोद द्वारी और दुर्लभ मिश्र, बाबा मंदिर के समस्या से कराया अवगत

देवघर: अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद दत्त द्वारी, महासभा के संगठन मंत्री पन्नालाल मिश्र, वरिष्ठ नेता दुर्लभ मिश्र और सच्चिदानंद झा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा कार्यालय में मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और बाबाधाम का प्रसाद भेंट किया.

सीएम से सम्मान समारोह का आमंत्रण

महासभा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित किया. मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया और कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति की सहमति दी.

बाबा बैद्यनाथ मंदिर की समस्याओं पर चर्चा

बातचीत के दौरान महासभा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बाबा बैद्यनाथ मंदिर से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन समस्याओं को गंभीरता से लिया और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया.

मुख्यमंत्री का सम्मान: धार्मिक भावना का सम्मान

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद विनोद दत्त द्वारी ने कहा, “मुख्यमंत्री ने हमारे धार्मिक भावनाओं को सम्मान दिया और बाबा बैद्यनाथ मंदिर की समस्याओं का समाधान शीघ्र करने का आश्वासन दिया. यह उनके ईमानदार और कर्मठ जननेता होने की पहचान है.”

मुख्यमंत्री का भव्य सम्मान समारोह

विनोद दत्त द्वारी ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री का सम्मान समारोह बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में महासभा की ओर से आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम भव्य और गरिमामय होगा, जिसमें प्रमुख सामाजिक और धार्मिक हस्तियाँ भी शामिल होंगी.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: होली से पहले मंईयां सम्मान राशि का भुगतान – पर्यटन मंत्री

Spread the love

Related Posts

Jhargram : जेएसएम ने जंगलमहल क्षेत्र के समग्र विकास की मांग को लेकर डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

कुड़माली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की अनुशंसा व मुंडारी, भूमिज और कोड़ा भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग झाड़ग्राम :  जंगलमहल स्वराज मोर्चा…

Spread the love

Bahragora : मानुषमुड़िया में लैम्पस की सरकारी जमीन पर चला प्रशासनिक डंडा, मापी के बाद 15 दिनों में कब्जा खाली करने का अल्टीमेटम

बहरागोड़ा : अंचल अधिकारी राजा राम मुंडा के सख्त निर्देश पर मानुषमुड़िया पंचायत स्थित लैम्पस भवन के पीछे अवैध कब्जे की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल प्रशासन की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time