सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत अंसार नगर डेमडूबी में गुरुवार को शिवम कुमार सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सोनारी निवासी राहुल दास और डेमडुबी निवासी मो आसिफ शामिल है। शुक्रवार को पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। दरअसल, राहुल एक युवती के साथ प्यार करता था जिससे वह शादी करने वाला था। लेकिन शिवम उसकी प्रेमिका को अक्सर परेशान किया करता था जिसको लेकर राहुल ने शिवम को चेतावनी भी दे थी। मामला बढ़ने के बाद राहुल ने साथी आसिफ ने के साथ मिलकर शिवम की हत्या की योजना बनाई।
दोनों ने सोनारी थाना में आत्मसमर्पण कर दिया

घटना के एक दिन पहले राहुल शिवम को लेकर कपाली डेमडूबी पहुंचा जाना शिवम को शराब पिलाई। इसके बाद राहुल ने शिवम को समझाने का प्रयास किया। विवाद बढ़ने पर राहुल ने शिवम की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद राहुल, खून से सने कपड़े बदलने के लिए मो. आसिफ के घर गया और उसकी टी-शर्ट पहनकर बाहर निकला। इसके बाद दोनों ने सोनारी थाना में आत्मसमर्पण कर दिया।
There is no ads to display, Please add some



















































