श्री श्री दक्षिणेश्वर काली मंदिर में सोमवारी अमावस्या पर विशेष पूजा संपन्न

महाप्रसाद का किया गयाआयोजन,उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर। श्री श्री दक्षिणेश्वर सार्वजनिक काली पूजा समिति, ईस्ट प्लांट बस्ती,बर्मामाइंस द्वारा सोमवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष के अमावस्या तिथि के अवसर पर श्री श्री दक्षिणेश्वर काली मंदिर में मां काली की विशेष पूजा का आयोजन किया गया. विशेष पूजा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. पूजा पुरोहित झंटू घोषाल द्वारा संपन्न कराया गया. इस अवसर पर महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया. सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर मंदिर के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने बताया कि इस माह के अमावस्या के अवसर पर मां दक्षिणेश्वर काली का विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया. वैसे तो प्रत्येक माह के अमावस्या के अवसर पर पूजा का आयोजन किया जाता है.

 

काली पूजा में शामिल श्रद्धालु

 

इसे भी पढ़ेः भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

 

उन्होोंने बताया कि आगामी 17 जनवरी 2025 को मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. इसअवसर पर 17 जनवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी. जिसमें महिलाएं शामिल होंगी. कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से दोमुहानी जाएगी. महिलाएं स्वर्णरेखा एनं खरकाई नदीियों के संगम से  कलश में जल लेकर वापस मंदिर आएगी. त्तपश्चात पुरोहितों द्वारा पूरे विधि विधान से पूजा अर्चनी की जाएगी. 18 जनवरी को महा भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से उमा शंकर बेरा, अरुण प्रसाद,हरिश्चंद्र प्रसाद, कमलेश राय,छोटू पाल, राजेश पाठक, सुजीत, अजीत, सतेन्द्रऔर धर्मेंद्र कुमार मिश्र सहित मंदिर कमिटी सभी सदस्य एवं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

Spread the love

Related Posts

potka : मुखिया की शिकायत प र हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग पहुंची प्रदूषण विभाग की टीम, प्रदूषण रोकथाम के दिए निर्देश

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से हो रही लोडिंग-अनलोडिंग एवं ओवरलोडिंग परिवहन के कारण क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज की ओर से प्रदूषण…

Spread the love

Gua : सारंडा में एक अनोखा वृद्धाश्रम ” अपना घर ” 14 बुजूर्गों का बेटा बनकर घर पर ही सेवा कर रहे हैं समाजसेवी संतोष पंडा

गुवा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : झारखंड के अति दुर्गम क्षेत्र सारंडा में समाजसेवी संतोष पंडा के द्वारा जंगल के विभिन्न गांव के 14 बुजूर्गों  की बेटा बनकर सेवा कर रहे हैं। कुमडी,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time