भोजपुरी आईडल सिजन – 2 का आयोजन 25 जनवरी को

जमशेदपुर : भोजपुरी संस्कृति मंच जमशेदपुर द्वारा आगामी 25 जनवरी 2025 को भोजपुरी गीत-संगीत प्रतियोगिता ”भोजपुरी आईडल“ सिजन 2 का भव्य आयोजन किया जाएगा.  भोजपुरी संस्कृति मंच जमशेदपुर के मुख्य संरक्षक भरत सिंह एवं कार्यक्रम के संयोजक सह गीतकार तोमर सत्येन्द्र ने प्रतियोगिता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी.  सिंह ने कहा कि, “हमारा प्रयास है कि भोजपुरी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोएं और नई पीढ़ी को इससे जोड़ें.  प्रतियोगिता में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. तोमर सत्येन्द्र ने बताया कि इससे पूर्व भी 2007 में  भोजपुरी आईडल कराया गया था.

इसे भी पढ़ें : भुवनेश्वर नगर में मां माधवी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में 

इस प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा.  पहला चरण ऑडिशन के रूप में 12 जनवरी 2025 को सुबह 10ः00 बजें से संध्या 04ः00 बजें तक होगा, जिसमें चयनित होने वाले प्रतिभागियों को 19 जनवरी 2025 को दूसरे चरण सेमीफाइनल के लिए चयनित किया जाएगा.  बीस प्रतिभागियों को 25 जनवरी 2025 को होने वाले तीसरे चरण ग्रेण्ड फिनालय में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. विजेता को 5001 रूपयें और उपविजेता को 3001 रूपयें एवं फाइनल में पहुंचने वाले सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : बोकारो में 70 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सेमीफाईनल साकची कार्यालय में  होगा

कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों को ऑडिशन के लिए पंजीकरण फॉर्म  साकची स्थित कार्यालय (भरत सिंह का कार्यालय, बिन्दा अपार्टमेन्ट, मिल एरिया, साकची, जमशेदपुर, झारखण्ड – 831001) से लेने होगा.  इच्छुक प्रतिभागी 10 जनवरी 2025 तक साकची स्थित कार्यालय से पंजीकरण फॉर्म ले सकते हैं. इसका शुल्क मात्र 300 रूपये है. अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 9334043961, 7903772552, 9234970248 पर संपर्क कर सकते है.  ऑडिशन और सेमीफाईनल साकची स्थित कार्यालय में  होगा. प्रेस वार्ता में भरत सिंह के साथ, शक्ति सिंह, तोमर सत्योन्द्र सिंह, सत्यजीत सिंह राजपूत, कन्हैया, उदय साहू, बिकेश सहाय आदि लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा का किया समर्थन, भारतीयों के लिए अच्छी खबर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, क्षेत्र के खुशहाली की कामना की

पोटका प्रखंड के पातडी गांव में धार्मिक आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी पंचायत के ग्राम पातडी स्थित हरि मंदिर परिसर में…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो गुलज़ार बाग कॉलोनी में गंदे पानी की हो रही सप्लाई, बीमारी फैलाने का बढ़ा खतरा 

जमशेदपुर : मानगो के चेपापुल के निकट गुलजार बाग कॉलोनी में नल से गंदे पानी की सप्लाई की जा रहाी है । गुलज़ार बाग के निवासी मोहम्मद मारुख अंसारी ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time