Potka: होली और रमजान के मद्देनजर शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने दी चेतावनी

पोटका: पोटका क्षेत्र में आगामी होली और रमजान को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए कोवाली थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों समेत कई अन्य प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों पर्वों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए उपायों पर चर्चा करना था.

सभी ने मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का लिया संकल्प

बैठक में क्षेत्र के सीओ निकिता बाला, इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया. अधिकारियों ने पिछले साल की तरह इस साल भी दोनों पर्वों को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की.

सीओ निकिता बाला ने कहा, “आप सभी होली और रमजान को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं. प्रशासन हमेशा आपके सहयोग के लिए तत्पर है.” वहीं, इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद और थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने विद्यार्थियों की बाइक राइडिंग को लेकर चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि यदि कोई तीन-चार की संख्या में बाइक या स्कूटी पर सवारी करता हुआ पाया गया, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर

इसके अलावा, अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने की बात कही और चेतावनी दी कि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. तेज रफ्तार बाइक राइडिंग और हुडदंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

होली की शुभकामनाएं और पारंपरिक रंगों का उत्सव

बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और शांतिपूर्ण तरीके से होली और रमजान मनाने का संकल्प लिया. बैठक में पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला, हल्दीपोखर पूर्वी की मुखिया देवी कुमारी भूमिज, पिंटू गुप्ता, रतन सोनकर समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Potka: सड़क मरम्मत में करोड़ों का घोटाला, कांग्रेसियों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time