Bahragora: शांति और भाईचारे के साथ मनाएं होली – शांति समिति की बैठक में CO ने की अपील

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना परिसर में रविवार को होली और ईद के त्योहारों को लेकर एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता सीओ राजा राम मुण्डा ने की.

शांति और सहयोग की अपील

सीओ राजा राम मुण्डा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि होली का पर्व खुशियों और भाईचारे का प्रतीक है. इस पर्व को आपसी सौहार्द और प्रेम के साथ मनाया जाना चाहिए. उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की, ताकि होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सके.

भाईचारे और सुरक्षा पर जोर

सीओ ने होली को रंगों और मिलनसारिता का त्योहार बताते हुए कहा कि इस पर्व को सभी को मिलकर मनाना चाहिए. वहीं थाना प्रभारी चंदन कुमार ने तेज बाइक राइडिंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रखने की बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इस पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना है. हुड़दंगियों और अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

समिति की सक्रिय भूमिका

इस अवसर पर बैठक में मुखिया सुप्रणा सिंह, झरना नायक, राकेश दास, पिंटू दत्त, मानिक दास, असीस महापात्र और अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे. सभी ने मिलकर इस पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें : Potka: होली और रमजान के मद्देनजर शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने दी चेतावनी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time