श्री चंद्र मौलेश्वर कचहरी बाबा मंदिर के 25 वें स्थापना दिवस पर निकली कलश यात्रा

24 घंटे का अखंड अष्टम प्रारंभ, पहली जनवरी को महाभंडारा.

jamshedpur : जमशेदपुर साकची पुराना कोर्ट स्थित श्री श्री चंद्र मौलेश्वर कचहरी बाबा मंदिर के 25 वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा मानगो स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर पुनः मंदिर पहुंची. मंदिर समिति के अध्यक्ष शुशील पांडेय ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी 31 दिसंबर और 1 जनवरी को श्री श्री चंद्र मौलेश्वर कचहरी बाबा मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए.

इसे भी पढ़ें : भाजपा नेता गुरविंदर सिंह सेठी का पुणे में निधन, शोक की लहर

24 घंटे का हरि कीर्तन शुरू

गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा मंदिर पहुंची तथा भोले बाबा का जलाभिषेक किया. शुशील पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को आमंत्रित किया गया था, परंतु उनकी बड़ी बहन का मंगलवार को निधन हो जाने के कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके. वहीं अन्य अतिथियों में भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक प्रतिनिधि सुबोध श्रीवास्तव, भाजपा मानगो अध्यक्ष विनोद राय एवं मंदिर कमिटी के दिलीप जायसवाल, मनोज कुमार, सुदामा यादव, मोतीलाल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इस दौरान 24 घंटे का हरि कीर्तन कलश यात्रा के बाद शुरू हुई. वहीं उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर एवं एक जनवरी 2025 को भंडारा का आयोजन किया गया है.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह साइबर पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time