Jamshedpur: 500 MT गोदाम निर्माण के लिए लैम्पसों के चयन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित

जमशेदपुर: उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में 500 MT गोदाम निर्माण के लिए लैम्पसों के चयन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो, जिला कृषि पदाधिकारी विवेक बिरूआ, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी और सहायक निबंधक सहयोग समितियां शामिल हुए.

लैम्पसों का लक्ष्य और गोदाम निर्माण प्रक्रिया

बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 500 MT गोदाम निर्माण हेतु जिले को लैम्पसों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था. इसके तहत निदेशालय को 7 लैम्पसों में गोदाम निर्माण के प्रस्ताव भेजे गए थे, जबकि एक लैम्पस में भूमि विवरणी अभी समर्पित की जानी थी. इसके अलावा, पहले भेजे गए दो लैम्पस – केरुकोचा लैम्पस (प्रखंड चाकुलिया) और पोटका लैम्पस (प्रखंड पोटका) में भूमि विवाद उत्पन्न हो गया था.

भूमि उपलब्धता और बदलाव

इस पर निर्णय लिया गया कि केरुकोचा लैम्पस के लिए अंचलाधिकारी द्वारा अन्य स्थान पर भूमि उपलब्ध करा दी गई है. इसके अलावा, दक्षिणी हलुदबनी लैम्पस में भी 500 MT गोदाम निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराई गई है. इस प्रकार, बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 500 MT गोदाम निर्माण हेतु पोटका लैम्पस के स्थान पर दक्षिणी हलुदबनी लैम्पस का चयन किया जाएगा और केरुकोचा लैम्पस के लिए नया भूमि विवरणी प्रस्तुत किया जाएगा. साथ ही, शेष एक लैम्पस के लिए जयपुरा लैम्पस, प्रखंड बहरागोडा को चयनित किया गया, जिसके लिए प्रस्ताव निदेशालय को भेजा जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कदमा में हत्या की योजना बनाते इरफान बच्चा समेत तीन गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time