Jamshedpur : कदमा में हत्या की योजना बनाते इरफान बच्चा समेत तीन गिरफ्तार

 

जमशेदपुर :  कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में हत्या की साजिश रचते 3 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2 निवासी मो इरफान, सैफ अली खान और अफसर खान शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और चार गोली बरामद किया है। मंगलवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक हरदेव बाड़ी मैदान में जमा हुए है जिनके पास हथियार है। सूचना पर छापेमारी की गई। पुलिस को देख कुछ युवक फरार हो गए जबकि तीन युवकों को खदेड़कर पकड़ लिया गया।

हत्या की योजना बना रहे थे आरोपी

गिरफ्तार आरोपी पूर्व में सलमान गिरोह के लिए काम करते थे पर फिलहाल गोरा गैंग के लिए काम कर रहे थे। कुछ दिनों पहले दोनों गैंग के बीच मारपीट हुई थी। इसी को लेकर सब जुड़े थे और सलमान गिरोह के अयान की हत्या की योजना बना रहे थे। इसके पूर्व पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें : Chakulia : पूर्वी सिंहभूम के ग्राम प्रधानों की सम्मान राशि का मामला विधायक ने सदन में उठाया

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time