Adityapur: चार मार्च से लापता व्यक्ति का शव सात दिन बाद एमजीएम अस्पताल में मिला, मुआवजे की मांग

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा से चार मार्च को काम करने निकले 53 वर्षीय सुजीत कर्मकार का शव मंगलवार को सात दिन बाद एमजीएम अस्पताल में मिला. परिजनों के अनुसार, सुजीत कर्मकार बाबूराम एंड कंपनी में काम करते थे. चार मार्च को वह ड्यूटी पर गए थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे. काफी समय तक खोजबीन करने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला. इसके बाद, 6 मार्च को परिजनों ने आदित्यपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

शव की खोज और कंपनी का गेट बंद मिला

मंगलवार को परिजनों को सुजीत कर्मकार का शव एमजीएम अस्पताल में मिला. शव मिलने के बाद परिजन इसे कंपनी ले गए, जहां का गेट बंद पाया गया. इसके बाद, जेएलकेएम के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई को इस घटना की जानकारी दी गई. गोराई ने कहा कि कामगार के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को कंपनी प्रबंधन से बातचीत की जाएगी. अगर वार्ता साकारात्मक नहीं रही, तो मोर्चा के कार्यकर्ता आंदोलन शुरू करेंगे.

इसे भी पढ़ें : Ranchi: अग्नि बेसरा का शव आते ही गमगीन हुआ माहौल, पार्वती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Spread the love

Related Posts

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरों का आतंक, चोरी रोकने गए कर्मी पर जानलेवा हमला

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि जैसे ही रेलवे स्टेशन पर कोयले का रैक पहुंचता है, कोयला चोर…

Spread the love

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time