Adityapur: सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

आदित्यपुर: आदित्यपुर आकाशवाणी के पीछे भगवती होम्स के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान नगीनापुरी निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है. हादसा बुधवार रात डेढ़ बजे के आसपास हुआ था. मिली जानकारी के अनुसार, पवन कुमार अपनी कार (संख्या JH05CM- 8068) से देर रात घर लौट रहे थे. इसी दौरान वह भगवती होम्स के पास स्थित पेड़ से टकरा गए. कार की टक्कर इतनी तेज थी कि पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल पवन कुमार को तत्काल टीएमएच (टाटा मेमोरियल अस्पताल) पहुंचाया. लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पवन कुमार की मौत से उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. वह शादीशुदा थे और अपने परिवार के लिए एकमात्र कमाने वाले थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें : Adityapur: Khoobsurat Makeovers saloon and Spa में देह व्यापार के आरोप में छापेमारी, पांच महिलाएं और एक युवक गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाएं POSH ACT-2013 के तहत ICC में दर्ज करा सकती हैं शिकायत

महिला समेत 10 से ज्यादा कर्मचारी वाले संस्थान में आंतरिक शिकायत कमिटी का गठन करना अनिवार्य कानून के प्रचार प्रसार के लिए अधिकार मित्र को किया गया प्रशिक्षित जमशेदपुर : …

Spread the love

Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को आजसू करेगी झारखंड सरकार का पुतला दहन

जमशेदपुर : आजसू पार्टी जमशेदपुर ने झारखंड सरकार की कथित दमनकारी नीतियों, मौलिक अधिकारों के हनन तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को झारखंड सरकार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time