बहरागोड़ाः बुधवार की देर शाम बहरागोड़ा थाना अंतर्गत चौरंगी मोड़ के समीप टोटो के पलटने से एक युवक घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार चार पांच युवक मेरूघाट पिकनिक मनाने गए थे. वापस लौटने के दौरान चौरंगी मोड़ के समिप टोटो पलट गया. जिससे बहरागोड़ा कालियाडिंगा गांव निवासी हागरू गोप (20) युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. जहां पर चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए पी आर एम मेडिकल कॉलेज बरीपदा रेफर कर दिया गया.
इसे भी पढ़ेः शिव महापुराण की कथा श्रवण करने से दूर हो जाते हैं सभी प्रकार के भय- वृजनंदन शास्त्री
There is no ads to display, Please add some



















































