Potka: झामुमो सम्मेलन में सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया गया संकल्प

पोटका: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पोटका प्रखंड कमेटी का सम्मेलन 16 मार्च 2025 को तेंतला रिसॉर्ट में आयोजित किया गया. इस सम्मेलन की अध्यक्षता संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी ने की. सम्मेलन में झारखंड आंदोलनकारी सह वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार और पोटका के विधायक संजीव सरदार प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे. सम्मेलन में पोटका प्रखंड कमेटी के चुनाव पर्यवेक्षकों आदित्य प्रधान और ललीत मांडी की देखरेख में संपन्न हुए.

नए पदाधिकारियों का चयन

सम्मेलन में सर्वसम्मति से सुधीर सोरेन को लगातार सातवीं बार प्रखंड अध्यक्ष चुना गया, जबकि भुवनेश्वर सरदार को दूसरी बार प्रखंड सचिव चुना गया. युवा कार्यकर्ता अनुपम मंडल को पहली बार प्रखंड कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अतिरिक्त, अन्य पदों के लिए मनोनयन बाद में किया जाएगा.

सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना उद्देश्य: विधायक संजीव सरदार

सम्मेलन में पोटका के विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है. बजट सत्र समाप्त होने के बाद सरकार नए-नए योजनाओं को लागू करेगी. उन्होंने कहा कि पोटका क्षेत्र में पंचायत से लेकर प्रखंड तक नई कमेटियों का गठन पूरा कर लिया गया है. इस नए नेतृत्व में सक्षम और ऊर्जा से भरपूर पदाधिकारी हैं जो संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनहित के कार्यों को साकार करेंगे. विधायक सरदार ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुँचाएं.

झामुमो का परचम हर गाँव में लहराने का संकल्प: मोहन कर्मकार

झामुमो के वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार ने सम्मेलन में कहा कि झामुमो के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है, और यही कारण है कि पार्टी को विधानसभा चुनाव में अपार जनसमर्थन मिला. उन्होंने कहा कि पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को अब गांव-गांव तक फैलाना होगा, ताकि झामुमो का परचम हर क्षेत्र में ऊँचा लहराए.

सम्मेलन में उपस्थित प्रमुख लोग

सम्मेलन में पूर्व जिला सचिव लाल्टू महतो, चंद्रावती महतो, सुनील महतो, हीरामनी मुर्मू, असीत सरदार, बबलू चौधरी, भागात बास्के, मनोज नाहा, विद्या सागर दास, रजनी षाड़ंगी, शिवचरण हांसदा, बिरेन बास्के, अब्दुल रहमान, हितेष भकत, रमेश सोरेन, जिकरूल होदा, चक्रधर महतो, बनमाली महतो, बीरेन पात्र, श्यामचरण सरदार, भरत सरदार, निर्मल महतो, उदय सरदार, गोपीनाथ सरदार, मंजू सरदार, देव पालित, ओम प्रकाश गुप्ता, मुखिया संगीता सरदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

नई जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठा: सुधीर सोरेन और भुवनेश्वर सरदार

झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी में सातवीं बार अध्यक्ष चुने गए सुधीर सोरेन और दूसरी बार सचिव चुने गए भुवनेश्वर सरदार ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे. उन्होंने पार्टी नेताओं और विधायक संजीव सरदार का आभार व्यक्त किया, जिन्हें उनके साथ काम करने का एक और मौका मिला. नवनिर्वाचित प्रखंड कोषाध्यक्ष अनुपम मंडल ने भी पार्टी नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया.

इसे भी पढ़ें : JHARKHAND POLITICS : निशिकांत दुबे के संसद में उठाए गए मुद्दे पर झारखंड में क्यों मचा घमासान,जानिए क्या है पूरा मामला

Spread the love

Related Posts

Potka : मुखिया ने एलएलबी में लिया नामांकन, कानून के जरिए समाज सेवा का संकल्प दोहराया 

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने जनप्रतिनिधि होने के साथ अब विधि शिक्षा की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। उन्होंने को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में…

Spread the love

Gua : बत्तख ढूंढने निकले युवक को सांप ने डंसा, गुवा सेल अस्पताल में कराया गया उपचार

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के राईका गांव में बत्तख ढूंढने निकले एक युवक को सांप ने डंस लिया। घायल युवक का गुवा सेल अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां चिकित्सकों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time