Deoghar: देवीपुर से साइबर ठगों के गिरोह का पर्दाफाश, 8 मोबाइल और 12 सिम जब्त

देवघर: साइबर थाना पुलिस ने देवीपुर के सिरसिया जंगल में एक छापेमारी के दौरान आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड जब्त किए हैं. गिरफ्तार ठगों में पिंटू दास (कुशाहा, पाथरोल), भूदेव दास (माधोपुर, मधुपुर), छोटू राणा (सोनारायठाढ़ी), मिराज अंसारी (रघुनाथपुर, खागा), उज्जवल दास (चरघरा, सारवां), टिंकू दास (कुशाहा), संदीप दास (जयंतीग्राम, मधुपुर) और दिलीप दास (भैरो, पाथरोल) शामिल हैं.

कैशबैक के झांसे में फंसा करते थे ठगी

इन आरोपियों द्वारा साइबर ठगी की घटनाएं कारित की जा रही थीं. पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि ये साइबर ठग बैंक ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए धोखाधड़ी वाले लिंक भेजते थे. इसके बाद, वे फर्जी कस्टमर केयर, फोन पे, पेटीएम आदि के अधिकारियों के रूप में लोगों को फोन करते और उन्हें कैशबैक का झांसा देकर उनके खातों से पैसे निकाल लेते थे. इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी प्रतिबिंब एप पर शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं, जो पुलिस की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाईं.

साइबर थाना पुलिस की बड़ी सफलता

इस गिरोह के बारे में एसपी और डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग को गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद साइबर थाने के इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी और दारोगा घनश्याम गंझू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने देवीपुर के सिरसिया जंगल में छापेमारी कर यह सफलता प्राप्त की.
अब तक की कार्रवाई और भविष्य की योजना
गिरफ्तार ठगों से पुलिस पूछताछ कर रही है और उनके द्वारा किए गए अन्य ठगी मामलों की जांच की जा रही है. पुलिस प्रशासन ने साइबर ठगी के मामलों में जनता से सतर्क रहने की अपील की है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प लिया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बिष्टुपुर में कट्टा लहराते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक भी जब्त


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में विश्वकर्मा पूजा के दिन हत्या करने की कथित साजिश का खुलासा, हथियार के साथ राज बच्चा  समेत पांच गिरफ्तार

देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस और फायरिंग का खोखा बरामद, पूर्व से फायरिंग के मामलों में आरोपित रहा है सैफ अली उर्फ राज बच्चा जमशेदपुर :  जुगसलाई…

Spread the love

Jamshedpur : खनन विभाग ने कोवाली में 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त किया, ओडिशा से लाया जा रहा था

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स ने अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मंगलवार की देर रात जिला खनन कार्यालय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time