Paliganj : पुलिस और ग्रामीणों के बीच कीचड़ फेंकने को लेकर हुई झड़प, एक जवान घायल

 

पालीगंज : पालीगंज अनुमंडल के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के करहरा ढ़िबरा गांव में रविवार को पुलिस टीम पर हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम होली के बाद निकले बासिउरा जिसे झूमटा कहते हैं, उसी दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच कीचड़ फेंकने को लेकर विवाद हो गया। इसमें एक बीएमपी जवान घायल हो गया। घायल जवान का इलाज हिमालया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल चिकसी में चल रहा है।

झूमटा में शामिल युवकों को खदेड़ा

दरअसल सिगोरी थाना क्षेत्र के करहरा गांव में होली के दूसरे दिन रविवार की शाम युवकों ने गांव की गलियों में झूमटा निकाला था। इसी दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग वैन भी गुजर रही थी। युवकों ने पुलिस वैन में बैठे जवानों पर कीचड़ फेंकना शुरू कर दिया। जवानों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, लेकिन युवक नहीं माने। इस पर पुलिस के जवानों को गुस्सा आ गया और झूमटा में शामिल युवकों को खदेड़ दिया।

पुलिसकर्मियों ने हवाई फायरिंग की

पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों पर ईंट-पत्थर की बौछार कर दी। इसमें बीएमपी का एक जवान 42 वर्षीय जयनंदन उर्फ साधु गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में पेट्रोलिंग वैन का इंडिकेटर और गाड़ी का शीशा भी टूटा गया। उधर ग्रामीणों को उग्र होता देख पुलिसकर्मियों ने हवाई फायरिंग की। पुलिस की इस जवाबी कार्रवाई के बाद ग्रामीण भाग खड़े हुए।

जवान को एचएमसीएच चिकसी में इलाज के लिए भर्ती कराया

बाद में पुलिस ने घायल जवान को एचएमसीएच चिकसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहां के स्वास्थ्य प्रबंधक नागेंद्र कुमार ने बताया कि जवान के सिर में गंभीर चोट लगी है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। इधर पूरी घटना पर पालीगंज अनुमंडल डीएसपी-1 प्रीतम कुमार ने फायरिंग की घटना से इनकार करते हुए बताया कि हमलावर ग्रामीणों को पुलिस के जवानों ने खदेड़ दिया। पुलिस पत्थरबाजी में शामिल लोगों की तलाश करने में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : JHARKHAND POLITICS: निशिकांत दुबे की संसद में उठाए गए मुद्दे से क्या झारखंड के आदिवासियों व मूलवासियों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की संजीवनी मिल गई है ? जानिए क्या है पूरा मामला

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

    पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

    Spread the love

    Jamshedpur : सीआरपीएफ ने श्रीनगर के गरीब व अनाथ छात्रों को कराया हवाई यात्रा

    जमशेदपुर : समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए 29वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अनोखी पहल की है। श्रीनगर के रावलपुरा, सनतनगर, श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर)…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time