Jamshedpur: मारवाड़ी सम्मेलन का बड़ा कदम, जरूरतमंद छात्रों के मिलेंगे रोजगार के अवसर

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम ज़िला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि सम्मेलन के नेतृत्व में निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं सुनिश्चित रोजगार योजना के सफल संचालन के दस महीने पूरे होने के अवसर पर इसका औपचारिक शुभारंभ और पूर्व में प्रशिक्षित उम्मीदवारों को रोजगार प्राप्त करने पर सम्मानित किया जाएगा. यह आयोजन 22 मार्च 2025 को अग्रसेन भवन, साकची में आयोजित किया जाएगा, जिससे इस पहल को और व्यापक स्तर पर ले जाया जा सके.

योजना का उद्देश्य और विस्तार

मारवाड़ी समाज के जरूरतमंद और प्रतिभाशाली छात्रों को कंप्यूटर कौशल में दक्ष बनाकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई थी. इसके लिए SIIT कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के साथ एक समझौता किया गया था. यह पहल पूर्वी सिंहभूम ज़िला मारवाड़ी सम्मेलन और उनके संरक्षकों के सहयोग से चलाई गई, जिसके परिणामस्वरूप कई युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त हुआ और उन्हें रोजगार के अवसर मिले.
योजना की सफलता को देखते हुए इसे अब और विस्तारित किया जा रहा है. यह कार्यक्रम अब सभी समाज और जातियों के जरूरतमंद और प्रतिभाशाली छात्रों के लिए खुला रहेगा, ताकि अधिक से अधिक युवा डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगार योग्य बन सकें.

कोर्स और चयन प्रक्रिया

• यह एक वर्षीय पूर्णतः निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम है.
• इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छात्रों को एक चयन प्रक्रिया (साक्षात्कार) से गुजरना होगा.
• प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को व्यावहारिक और सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा, जिससे वे उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हो सकें.

समाज की युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम

पूर्वी सिंहभूम ज़िला मारवाड़ी सम्मेलन समाज की युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सफल करियर की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है. इस कार्यकम को सफल बनाने में सम्मेलन के महामंत्री प्रदीप कुमार मिश्रा, विजय गोयल, श्रवण देबुका, धर्म चंद्र पोद्दार, श्याम सुंदर अग्रवाल, दीपक अग्रवाल रामुका, CA विनीत मित्तल, CA मुकुंद केडिया, CA सिद्धार्थ खंडेलवाल, संजय शर्मा, पवन अग्रवाल पप्पी, पवन अग्रवाल, विवेक पुरिया, बिनोद अग्रवाल, बिनोद डंगबाजिया, और अंकित मोदी ने मिलकर रूपरेखा तैयार की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: भारत बंद के दौरान बैंक तोड़फोड़ के मामले में भाजपाइयों को किया गया बरी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उत्कृष्ट सेवा के लिए जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक को मिला सम्मान , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित

जमशेदपुर : रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि विगत…

Spread the love

Jamshedpur : राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 3.18 लाख केस का हुआ निष्पादन, 8.16 करोड़ रुपये की राजस्व की हुई प्राप्ति

जमशेदपुर : व्यवहार न्यायालय में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर  से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 318765 केसों का निपटारा किया गया, जिसमें प्रीलिटिगेशन केस 308616…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time