Jamshedpur: सरयू राय की विधिवत पूजा के साथ रवाना हुआ अखंड ज्योति कलश रथ

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ के अखंड ज्योति कलश रथ को अपने निवास स्थान से विधिवत रूप से रवाना किया. रथ ने बिष्टुपुर क्षेत्र का भ्रमण किया और वहां के लोगों को अपनी उपस्थिति से प्रभावित किया. मंगलवार को यह रथ कदमा, सोनारी और साकची क्षेत्रों का भ्रमण करेगा. विधायक सरयू राय ने इस अवसर पर मां गायत्री की पूजा अर्चना की, अगरबत्ती दिखा कर मां को प्रणाम किया और आशीर्वाद प्राप्त किया.

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

इस मौके पर नीरु सिंह, अमृता मिश्रा, रिक्की केशरी, अमित, आदित्य मुखर्जी समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे. सभी ने इस धार्मिक आयोजन को शुभ और महत्वपूर्ण बताया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पेयजल व्यवस्था पर सरयू राय ने उठाए सवाल, परियोजना की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपने का दिया प्रस्ताव

Spread the love

Related Posts

Potka : मुखिया ने एलएलबी में लिया नामांकन, कानून के जरिए समाज सेवा का संकल्प दोहराया 

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने जनप्रतिनिधि होने के साथ अब विधि शिक्षा की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। उन्होंने को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में…

Spread the love

Gua : बत्तख ढूंढने निकले युवक को सांप ने डंसा, गुवा सेल अस्पताल में कराया गया उपचार

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के राईका गांव में बत्तख ढूंढने निकले एक युवक को सांप ने डंस लिया। घायल युवक का गुवा सेल अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां चिकित्सकों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time