Adityapur: आदित्यपुर में आंधी-तूफान से टूटा मोबाइल टावर, बड़ा हादसा टला

आदित्यपुर: सोमवार शाम को अचानक आई तेज आंधी और तूफान ने आदित्यपुर के इच्छापुर क्षेत्र में कहर बरपाया. आरआईटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत इच्छापुर के ग्वालापाड़ा में एक मोबाइल फोन का टावर टूटकर एक घर पर गिर पड़ा, जिससे वहां भारी नुकसान हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक उठे तेज आंधी और तूफान के कारण टाटा स्टील से सेवानिवृत्त कर्मी बीएन प्रसाद के घर के सामने स्थित मोबाइल फोन का टावर टूटकर उनके घर की बालकनी पर गिर गया. इससे घर की रेलिंग और बालकनी में काफी क्षति हुई. गनीमत रही कि बालकनी में उस समय कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था.

गनीमत रही कि वाहन को किया था सुरक्षित

बीएन प्रसाद ने बताया कि आंधी-तूफान से कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने कार को सुरक्षित रूप से घर के अंदर गैरेज में रख लिया था. यदि ऐसा नहीं करते, तो उनका वाहन भी नुकसान का शिकार हो सकता था. बताया गया है कि मोबाइल फोन का टावर एक खाली प्लॉट में लगाया गया था, और तेज आंधी के कारण वह टूटकर गिर पड़ा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से मिलकर की हवलदार सूरज राय की रिहाई की माँग, जुगसलाई घटना पर गहरा विरोध

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 27.24 लाख की लागत से जमशेदपुर पूर्वी के बस्ती क्षेत्र और खेल के मैदान होंगे रोशन, हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Jamshedpur : असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कुलवंत सिंह बंटी ने दिलीप सैकिया को दी बधाई, हेमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास के नए युग का जताया विश्वास

जमशेदपुर :  भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने झारखंड के पूर्व प्रभारी एवं असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time