Jadugora : तूफान ने मचाई तबाही, आंधी में डाककर्मी का सर फटा, घरों की छतें उड़ी

 

जादूगोड़ा : देर संध्या सोमवार को बारिश के साथ आई तूफान ने जादूगोड़ा व उसके आस-पास के क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है।  तेज आंधी में  उड़कर आए पत्थर से जादूगोड़ा के डाककर्मी अनिल मुंडा का सर फट गया। आनन फानन में उन्हें यूसिल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाबत बताया जाता है कि जादूगोड़ा डाक कर्मी अपनी साइकिल से ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत अपने गांव बूटगोडा जा रहा था । रास्ते ने नौरंग मार्केट के नजदीक उड़ कर एक पत्थर से उसका सिर फट गया गया।

अस्पताल में शोभा के लिए रखे गमले टूट कर इधर उधर बिखर गए

इसी तरह यूसिल कॉलनी से सटे धर्म डीह गांव में भी तबाही का मंजर देखने को मिला। लकड़ी के बिजली पोल उखड़ गया । पानी टंकी का ढक्कन, कई घरों के एस्बेस्टस की छत व मंदिर को भी नुकसान पहुंचा। हाल में लगे बिजली के सीमेंट पोल भी उखड़ गए। इसके अतिरिक्त जादूगोड़ा से सटे गांव धीरोल पंचायत के नूतन डीह, बागो में भी तबाही मची हैं। यहां गांव के ही सोनेश्वर सरदार, राजेश सरदार, पुकरु सरदार,विष्णु सरदार रिंगू सरदार का एस्बेस्टस की छत तूफान में उजड़ गए व ग्रामीण खुले आसान के नीचे रहने को विवश है। तूफान ने यूसिल अस्पताल की रौनक ही खत्म कर दी। अस्पताल में शोभा के लिए रखे गमले टूट कर इधर उधर बिखर गए। दर्जनों पेड़ उखड़ गए इससे आवागम ठप हो गया। इसी तरह की तबाही यूसिल कॉलोनी देखने की मिली।कॉलोनी में जगह-जगह पेड़ गिर जाने से आवागमन ठप हो गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी की पीट–पीटकर की गई हत्या


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time