Potka: गांगडीह में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन, कलयुग में मुक्ति और मोक्ष का सही माध्यम

पोटका: गांगडीह में श्री श्री अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन समाजसेवी सुरजीत कुंडू और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया. इस आयोजन का उद्घाटन दुलाल मुखर्जी द्वारा फीता काटकर किया गया. हरिनाम संकीर्तन के शुभारंभ से पहले गांव के समाजसेवी लक्खी चरण कुंडू, काशीनाथ कुंडू और अशोक कुंडू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. ग्रामवासियों ने उनके योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया.

कलयुग में हरिनाम संकीर्तन का महत्व

महान साहित्यकार सुनील कुमार दे ने इस अवसर पर कहा कि, “झारखंड से होते हुए चैतन्य महाप्रभु एक समय ओडिशा गए थे और इन क्षेत्रों में हरिनाम संकीर्तन का विशेष प्रचलन है. हरिनाम संकीर्तन का आयोजन विश्व शांति, लोक कल्याण और गांव की शांति के लिए किया जाता रहा है.” उन्होंने बताया कि कलयुग में हरिनाम संकीर्तन एकमात्र ऐसा माध्यम है, जिससे व्यक्ति मुक्ति और मोक्ष प्राप्त कर सकता है. उन्होंने सभी से अपील की कि वे हरिनाम में रमकर अपना और लोक कल्याण के कार्य करें.

समिति द्वारा किए गए प्रयास

समाजसेवी सुरजीत कुंडू ने बताया कि यह हरिनाम संकीर्तन का नौवां साल है. यह आयोजन उनके पिता द्वारा शुरू की गई परंपरा को आगे बढ़ाने और धर्म के मार्ग को प्रशस्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम सभी ग्रामवासी मिलकर इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं. इस कार्यक्रम में संजय कुंडू, सुनील कुमार दे, भास्कर पाल, गौतम कुंडू, पद्मावती कुंडू, सुभाष मोदी, प्रभास समुई, सीकेत कुंडू, प्रशांत कुंडू, विश्वजीत मोरल, विनय कुंडू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए केंद्रीय संगठन मंत्री रवींद्र सरदार टाइगर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time