Jamshedpur: सिदगोड़ा टाउन हॉल में सहिया और सीएचओ का सम्मेलन, सम्मानित हुए उत्कृष्ट कार्यकर्ता

जमशेदपुर: सिदगोड़ा टाउन हॉल में उपायुक्त के निर्देशानुसार सहिया और सीएचओ का एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया गया इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सहिया और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों को उजागर करना था, ताकि उनकी मेहनत और योगदान को सराहा जा सके.

 

सहिया और सीएचओ के योगदान की सराहना

सहिया और सीएचओ अपने कार्यों में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, खानपान और सावधानियों के प्रति जागरूकता फैलाने, और संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उनके द्वारा समय पर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर प्रसव कराना, साथ ही रोगों से संबंधित अभियानों में उनकी तत्परता और सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही है.

 

सम्मान और सराहना

कार्यक्रम के दौरान 10 सहिया को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. इन सम्मानित व्यक्तियों में सहिया चंपा हेंब्रम, प्याली राणा, चाइना नम्ता, चिता मुर्मू, काजल सिंह, सीमा देवी, पुनगी मुर्मू, वर्षा रानी महतो, पिंकी पात्रो, पदमा देवी और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी दीपिका कुजूर, रश्मि बागय, निर्मला सिंह, बरसा बघेल, सुप्रिया डे, नविता कुमारी, शिशिर पूर्ति, शिखा रानी महतो, अंजना कुमारी शामिल हैं. उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

इस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, विधायकगण के प्रतिनिधि, परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, और अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : East Singhbhum: बेरोजगारों को जल्द मिलेगा रोजगार, DC ने की समीक्षा बैठक

 

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time