Potka: पोटका विधायक के प्रयास से कैंसर के मरीज को मिला इलाज, परिवार ने व्यक्त किया आभार

पोटका: पोटका क्षेत्र के कोकदा ग्राम निवासी निवारण भगत, जो गंभीर कैंसर बीमारी से जूझ रहे थे, को पोटका विधायक संजीव सरदार के प्रयासों से जीवनरक्षक सहायता प्राप्त हुई है. विधायक संजीव सरदार को जब इस गंभीर स्थिति की जानकारी मिली, तो उन्होंने बिना देरी किए अपने कार्यालय को इस मामले को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए.विधायक के निर्देश पर उनके कार्यालय के कर्मचारी मनोज नहा ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को इलाज के लिए ₹1,87,200 की सहायता राशि की स्वीकृति दिलवाने में मदद की. यह राशि जिला सिविल सर्जन से स्वीकृत कराई गई, जिससे निवारण भगत को जमशेदपुर के ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पिटल में भर्ती किया गया और उनका इलाज शुरू हो गया.

परिवार का आभार

विधायक संजीव सरदार के इस त्वरित और मानवीय प्रयास ने निवारण भगत और उनके परिवार को नई उम्मीद दी है. पीड़ित परिवार ने विधायक सरदार के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय ने हमारे परिवार को संबल प्रदान किया है.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: रघुनाथ महतो की 287वीं जयंती पर 21 मार्च को आयोजित होगा कार्यक्रम

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time