जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह ओपी अंतर्गत हयातनगर निवासी अफसर अली के घर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी अफसर को गुरुवार सुबह उस वक्त लगी जब परिजनों की नींद खुली। उन्होंने पाया कि घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है। कमरे में गहनों के खाली डिब्बे पड़े थे। उन्हें समझने में देर नहीं लगी कि उनके घर में चोरी हो गई है।
चोर पीछे की गली से होकर छत के रास्ते घर में घुसे
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। अफसर ने बताया कि वे पूर्व में विदेश में काम करते थे पर फिलहाल अपने घर पर ही रह रहे थे। घर पर अन्य लोग भी रहते हैं। सुबह उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि चोर पीछे की गली से होकर छत के रास्ते घर में घुसे और घटना को अंजाम दिया। अफसर के अनुसार उनके घर से 95 लाख के गहने और 6 हजार रुपयों की चोरी हुई है।
इसे भी पढ़ें : Aditypur : चार दिवसीय श्रीश्री अखंड हरिकीर्तन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न
There is no ads to display, Please add some


















































