देवघर: डीसी विशाल सागर ने आम लोगों की राजस्व संबंधित समस्याओं के समाधान की गति को तेज करने के लिए सभी अंचल कार्यालयों में महीने के 15 तारीख को विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया है. इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके.
वेटिंग रूम और विजिटर सिस्टम की व्यवस्था
डीसी ने सभी प्रखंडों और अंचल कार्यालयों में आमजन की सुविधा के लिए वेटिंग रूम की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया है. इसके तहत, अंचल और प्रखंड कार्यालयों में आनेवाले लोगों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी. विजिटर सिस्टम को डेवलप किया जाएगा, ताकि आनेवाले लोगों की फरियाद और समस्याओं को पंजी में अंकित किया जा सके और टोकन सिस्टम की व्यवस्था लागू की जा सके. इस व्यवस्था से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी और उनके मामलों का निष्पादन शीघ्र किया जा सकेगा.
अंचल अधिकारियों का निरीक्षण और अनुश्रवण
डीसी ने यह भी कहा कि अंचल के वरीय प्रभारी अधिकारी अपने-अपने अंचल में प्रत्येक माह एक शिविर का रैंडम बेसिस पर भौतिक निरीक्षण करेंगे. इन शिविरों में प्राप्त मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित कराने के लिए अंचल अधिकारियों को अनुश्रवण करने की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा, संबंधित अधिकारियों को शिविरों के निष्पादन से जुड़ा प्रतिवेदन नियमित रूप से उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर में जल्द होगा भूमि विवादों का निपटारा, राजस्व से जुड़े मामलों में भी आएगी तेजी
There is no ads to display, Please add some



















































