Chess Competiton: शतरंज प्रतियोगिता में CA स्टूडेंट्स अनुराग और आयुष बने विजेता, अब मध्य भारत क्षेत्रीय परिषद के टूर्नामेंट में दिखाएंगे दम

जमशेदपुर: द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की जमशेदपुर ब्रांच के स्टूडेंट्स एसोसिएशन (सिकासा) द्वारा सीए स्टूडेंट्स के लिए एक ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई. यह प्रतियोगिता शुक्रवार को जमशेदपुर ब्रांच के स्टडी सेंटर परिसर में संपन्न हुई. प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में सीए स्टूडेंट्स अनुराग और आयुष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की. अब दोनों विजेता 29 मार्च को मध्य भारत क्षेत्रीय परिषद के ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में अपनी पहचान बनाने के लिए हिस्सा लेंगे.

मध्य भारत क्षेत्रीय परिषद का आयोजन

यह प्रतियोगिता 29 मार्च को आयोजित होने वाले मध्य भारत क्षेत्रीय परिषद के शतरंज टूर्नामेंट के लिए दो विजेताओं का चयन करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी. इस प्रतियोगिता में केवल सीए स्टूडेंट्स को भाग लेने का अवसर मिला था. प्रत्येक ब्रांच से 2 विजेताओं को इस टूर्नामेंट में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

विजेताओं का सम्मान

इस अवसर पर सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन जमशेदपुर के चेयरमैन सीए चेतन अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने विजेताओं को सम्मानित किया. ब्रांच के चेयरमैन सीए कौशलेंद्र दास, सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के चेयरमैन सीए चेतन अग्रवाल, ब्रांच के सेक्रेटरी सीए ऋषि अरोड़ा और वाईस चेयरमैन सीए आनंद अग्रवाल भी उपस्थित थे. ब्रांच चेयरमैन सीए कौशलेंद्र दास ने सभी का स्वागत किया और विजेताओं को बधाई दी.

इसे भी पढ़ें : Adiyapur : जियाडा में ट्रैफिक सिग्नल लाइट को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time