Jamshedpur : करीम सिटी कॉलेज में पांच दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन

 

जमशेदपुर : साकची के करीम सिटी कॉलेज के ‘इनोवेशन सेल’ एवं ‘द इंडो डैनिश टूल रूम’ जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन हुआ . जो पिछले 18 मार्च को प्रारंभ होकर आज 22 मार्च 2025 तक चलकर आज समाप्त हुआ. इसके तहत संपन्न होने वाले प्रोग्रामों में दो तरह के कोर्स थे; पहला “फाइनेंशियल मैनेजमेंट” जो कि वाणिज्य के विद्यार्थियों के लिए था और दूसरा “लीडरशिप, टीमवर्क एंड कम्युनिकेशन स्किल”, यह कोर्स मास कम्युनिकेशन विभाग के विद्यार्थियों के लिए निश्चित था.  दोनों कोर्सेज में 30-30 छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिन्होंने सफलतापूर्वक कोर्स पूरा किया। यह दोनों कोर्सेज स्नातक तथा स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों के लिए चलाए जा रहे हैं।

 

कार्यक्रम के सफल समापन पर बधाई 

इन कोर्सेज को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में आरपी सिंह, डॉ. जकी अख्तर, निलय मित्तर, डॉ. उधम सिंह, डॉ. रश्मि अख्तर. डॉ आफताब आलम, डॉ. जाहिद परवेज, राजेश राय, रश्मि कुमारी, रूपा सरदार, राजेश राय एवं डॉ फंजिया तबस्सुम इत्यादि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रमों के कन्वीनर डॉ. जी विजयलक्ष्मी तथा डॉ. नेहा तिवारी थीं। आज समापन के अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने विद्यार्थियों तथा सभी विभागों को इस कार्यक्रम के सफल समापन पर बधाई दी और यह आश्वासन दिलाया के भविष्य में भी हम ऐसे प्रोग्राम आयोजित करते रहेंगे जिससे हमारे विद्यार्थियों को लाभ पहुंचे.

इसे भई पढ़ें :Chirkunda : धूमधाम से की गई मां शीतला देवी की पूजा, हजारों की तादाद में जुटे श्रद्धालु


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time