West Singhbhum: गुवा में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गुवा: गुवा थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया. विवेक नगर, गुवा निवासी अभिमन्यु नाग ने गुवा थाना में मोटरसाइकिल चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. उनकी शिकायत के अनुसार, अज्ञात चोरों ने उनकी मोटरसाइकिल संख्या ओडी 09सी 4403 की चोरी कर ली थी. शिकायत के आधार पर गुवा थाना में कांड संख्या 15/25 दिनांक 20/03/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया.

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी

21 मार्च 2025 को टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लालजी हाटिंग स्थित स्क्रैप टाल में छापेमारी की. पुलिस को वहां दो व्यक्तियों को एक मोटरसाइकिल को गैस कटार से काटते हुए पकड़ा.गिरफ्तार आरोपियों के नाम विकास सिंह (उम्र 30 वर्ष), पिता राजेन्द्र सिंह, निवासी नानक नगर, गुवा और मंजू खातून (उम्र 30 वर्ष), पति – एम.डी. बिगु, निवासी गुवा साई हैं. पुलिस ने मौके से चोरी की गई मोटरसाइकिल (संख्या ओडी 09सी 4403), जिसका साइलेंसर पाइप और गार्ड कटा हुआ था, और एक गैस कटार बरामद किया.

आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया.
छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी
• बमबम कुमार – पुलिस निरीक्षक, किरीबुरू अंचल
• नीतीश कुमार – थाना प्रभारी, गुवा थाना
• विनीता कुमारी – महिला थाना प्रभारी, किरीबुरू, कैम्प नोवामुंडी
• बबन कुमार – सहायक अवर निरीक्षक, गुवा थाना

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में स्पेशल ड्राइव के तहत फैमिली कोर्ट में सुलझाए गए 85 केस

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time