पलामू में बस और ट्रक की बीच हुई टक्कर में एक की मौत,15 घायल

 

 

पलामूः झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार सुबह बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से 30 किलोमीटर दूर सतबरवा क्षेत्र में कसियाडीह-बकोरिया मार्ग पर घने कोहरे के कारण मालवाहक वाहन के बस से टकरा जाने के कारण यह हादसा हुआ.

मेदिनीनगर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि  ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और टक्कर में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए. घायलों में से दो को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया है. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अन्य घायलों को निकटवर्ती तुम्बागडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ेः   गिरिडीह में देर रात नकाबपोश अपराधियों ने दी डकैती की घटना को अंजाम, 8 लाख की जेवरात सहित 2 लाख नकदी लेकर हुए फरार

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस मेदिनीनगर से रांची जा रही थी तभी यह दुर्घटना हुई. सूचना प्राप्त होने के साथ ही पुलिस और स्थानीय निवासी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया. पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है.

Spread the love

Related Posts

Bahragora : झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से युवक की मौत, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के वनकाटी गांव निवासी उत्तम कुमार सीट (40) की एक ग्रामीण झोलाछाप चिकित्सक द्वारा गलत इलाज के दौरान ताबड़तोड़ कई इंजेक्शन लगाए जाने से असमय…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध लॉटरी के साथ धराया मोती रंजन राणा, भेजा गया जेल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में पैर पसार रहे अवैध लॉटरी कारोबार पर नकेल कसते हुए बहरागोड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time