Gamharia: सरहुल महोत्सव में पूजा और भूमिज समाज ने नृत्य के संग की समृद्धि की कामना

गम्हरिया: आदिवासी भूमिज समाज ने गम्हरिया प्रखंड के छोटा गम्हरिया में धूमधाम से सरहुल महोत्सव मनाया. इस अवसर पर समाज के लोग एकत्रित हुए और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस महापर्व को धूमधाम से मनाया.समारोह की शुरुआत समाज के पुजारी (लाया) हाड़ीराम सरदार द्वारा जाहेरथान में पूजा अर्चना से हुई. पूजा का उद्देश्य अच्छी फसल और लोगों की खुशहाली की कामना करना था. पूजा के बाद, पुजारी ने समाज के लोगों को प्रसाद स्वरूप साल के फूल वितरित किए.

पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक आयोजन

इस मौके पर समाज के लोगों ने पुजारी के सम्मान में पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया. नृत्य के माध्यम से उन्होंने अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखा. समारोह में मुखिया निरोला सरदार, उपमुखिया रेणु देवी, ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो, अमृत महतो, सविता महतो, पागा सरदार, वृहस्पति सरदार, विष्णु सरदार, अनिल सरदार, देवनाथ सरदार, फागू सरदार, रूपलाल सरदार समेत सैकड़ों की संख्या में समाज के महिला-पुरुष और बच्चे उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 25 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार, 1501 महिलाएं करेंगी महा मंगल पाठ

Spread the love

Related Posts

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *