Motihari : बिहार में भी ‘मुस्कान’ कांड, पत्नी ने सुपारी देकर करायी दूसरे पति की हत्या

मोतिहारी : मेरठ में हुए सौरभ राजपूत जैसा मामला बिहार के मोतिहारी में भी सामने आया है. एक महिला ने 2 शादियां की थीं, लेकिन तीसरे प्रेमी के चक्कर में उसने अपने दूसरे पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी. मोतीहारी पुलिस ने  इस घटना को सुलझाते हुए हत्या के समय आरोपी के पैर पर लगे खून ने वारदात का खुलासा कर दिया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लोहे की खंती, धारदार लोहे की फसुली, ब्लूटूथ हेडफोन, चप्पल, बाइक के साथ वारदात के समय पहनी खून से सनी शर्ट और पैंट बरामदगी कर ली है. साथ ही हत्यारोपी अफरीदा खातून उर्फ सुनीता, मोबाइल टॉवर मैनेजर मनीष कुमार और सुपारी किलर अंकित दुबे को गिरफ्तार करके जेल भेजा दिया. मोतीहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने वारदात की पुष्टि की है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बनी ‘मंईयां सम्मान योजना’, घंटो मशक्कत के बाद भी लाभुकों को मिल रही निराश

19 मार्च को मिली थी सुरेश पंडित की लाश

मोतीहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मोतिहारी जिले के गड़हिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके में 19 मार्च को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त सुरेश पंडित के रूप में हुई.शव की बरामदगी एवं शिनाख्त के बाद पुलिस जांच में पता चला कि उसकी पत्नी अफरीदा खातून उर्फ सुनीता से उसने दूसरी शादी की थी, लेकिन अफरीदा के मनीष नामक शख्स ने प्रेम संबंध थे. शक के आधार पर पुलिस ने अफरीदा की कॉल डिटेल खंगाली तो मनीष के नंबर पर कई कॉल्स मिलीं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कुलविंदर सिंह का आरोप, राजनीति के खेल में अटक गया 86 बस्तियों का मुद्दा

फॉरेंसिक जांच में खुला हत्या का राज

पुलिस ने किसी बहाने से मनीष को थाने पर बुलाया. क्योंकि जांच के दौरान पुलिस को वारदातस्थल से एक शख्स के पैर का निशान मिला था, जिस पर खून लगा था. यह दायें पैर का निशान था, इसलिए पुलिस ने बहाने से मनीष के दायें पैर का निशान लेकर फॉरेंसिक जांच भेजा. रिपोर्ट आई तो पता चला कि वह निशान मनीष के पैर का ही था और खून सुरेश पंडित का था. पूछताछ में मनीष ने गुनाह कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अफरीदा उर्फ सुनीता को भी गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें : Lucknow : त्यौहारों पर अशांति व उपद्रव करने वालों को सीएम योगी ने चेताया, कठोर कार्रवाई की दी चेतावनी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में मल्लिक प्लाईवुड दुकान में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी के दो लैपटॉप, 19 हजार रुपये, बैग और वारदात में इस्तेमाल बाइक-स्कूटी बरामद, एक आरोपी अब भी फरार

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक स्थित मल्लिक प्लाईवुड दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों…

Spread the love

Jamshedpur : गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में चोरी, वेंटिलेटर काटकर लाखों के आभूषण ले उड़े चोर

कैनरा बैंक लूट के अगले ही दिन वारदात, महज 100 मीटर की दूरी पर हुई चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time