Gamharia: प्रोवेस कंपनी के नए यूनियन की स्थापना को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कामगार

गम्हरिया: गम्हरिया के औद्योगिक क्षेत्र स्थित डीवीसी मोड़ के पास स्थित प्रोवेस कंपनी के कामगारों ने कंपनी के निष्क्रिय यूनियन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सोमवार को जेएलकेएम के नेतृत्व में कामगारों ने कंपनी के गेट पर प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत की. कामगारों ने यूनियन को भंग कर नया यूनियन बनाने और अन्य विभिन्न मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन को एक पत्र सौंपा और जल्द ही इस पर कार्रवाई करने की मांग की.

15 वर्षों से निष्क्रिय है यूनियन, कामगारों को भुगतनी पड़ रही है परेशानी

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी, तरूण महतो, नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो और प्रखंड अध्यक्ष गोपाल महतो ने बताया कि कंपनी का यूनियन करीब 15 वर्षों से निष्क्रिय है, जिसका खामियाजा कामगारों को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि जब तक कामगारों को उनके अधिकार और न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

कंपनी प्रबंधन का बयान: कोर्ट में विचाराधीन है मामला

इस आंदोलन पर कंपनी के प्लांट हेड मृत्युंजय चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मजदूरों से संबंधित कुछ मामले वर्तमान में कोर्ट में विचाराधीन हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वेतन भुगतान को लेकर कोई समस्या नहीं है, और कंपनी इस मुद्दे पर पूरी तरह से ध्यान दे रही है.कामगारों ने प्रदर्शन के दौरान स्पष्ट किया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए, ताकि कामकाजी वातावरण सुधरे और उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले.

 

इसे भी पढ़ें : Jadugora: अबुआ आवास के रास्ते में अवैध बालू व्यापार की रुकावट, गरीबों को सस्ते दर पर कब मिलेगी सामग्री ?

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

झारखंड लाठी से नहीं, संवाद से चलेगा, हेमंत सरकार को देना होगा जवाब जमशेदपुर : झारखंड के राजधानी रांची में अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे…

Spread the love

Jadugora : 13 अगस्त को जादूगोड़ा में निकलेगा भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष को सौंपा गया राष्ट्रीय ध्वज

जादूगोड़ा : हर घर तिरंगा अभियान अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता ऋषि सारंगी तत्पर हो गए है। इस क्रम में सोमवार को उन्होंने जादूगोड़ा, गालूडीह, घाटशिला, धालभूमगढ़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time