Deoghar : जहां खेल होगा, वहां सुनील खवाड़े खड़ा मिलेगा : ओलंपिक संघ अध्यक्ष

 

– तीन दिवसीय हैंडबॉल चैंपियनशिप का समापन, बॉयज में गोड्डा और गर्ल्स में सरायकेला ने जीता खिताब.

देवघर : जसीडीह के आरकेवीवीएम स्कूल परिसर में आयोजित 39 वां सब जूनियर बॉयज और 53 वां वूमेंस स्टेट हैंडबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मैच लड़का संवर्ग में गोड्डा और हजारीबाग के बीच खेला गया, जिसमें गोड्डा ने हजारीबाग को 2 गोल से हरा दिया। वहीं लड़की संवर्ग का फाइनल मैच सरायकेला और गोड्डा के बीच हुआ, जिसमें सरायकेला ने गोड्डा को 6 गोल से हराया। दोनों संवर्गों के मुकाबले में तीसरे स्थान के लिए टाटा ने देवघर को 18/17 एक गोल से हराया। जबकि दुमका ने देवघर को 4 गोल से हराया। चैंपिशयनशिप के समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने दोनों संवर्गों के विजेता-उपविजेता टीम को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया।

गोड्डा की टीम काफी मजबूत दिखी

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ. खवाड़े ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट यहां होते रहेंगे और फिर सारे खिलाड़ियों को बुलाया जाएगा। तीन दिवसीय चैंपियनशिप में सारे टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। गोड्डा की टीम काफी मजबूत दिखी, जिसने दोनों संवर्गों में विजेता और उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। ओलंपिक संघ को लेकर कतिपय लोगों द्वारा की जा रही टिप्पणी पर सुनील खवाड़े ने दो टूक कहा कि कुछ लोग ऐसे आयोजन में खलल डालने का काम कर रहे थे। उनका वह काम था, लेकिन मुझे कोई पत्र इस संबंध में नहीं मिला है। ऐसे लोग जान लें कि जहां खेल होगा, वहां सुनील खवाड़े खड़ा मिलेगा। खेल के बिना सुनील खवाड़े नहीं रह सकता हैं। खेल और खिलाड़ियों के विकास का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

ऐसे लोगों पर उचित कार्रवाई

भले ही कोई कितना भी विरोध क्यों न कर ले। मैं ओलंपिक संघ का अध्यक्ष रहूं या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि जब ओलंपिक संघ का अध्यक्ष नहीं था, तब भी सुदूरवर्ती इलाके में जाकर फुटबॉल, किक्रेट, कबÞड्डी, खो-खो समेत अन्य खेलों का आयोजन करते थे। जहां खेल होगा, वहां सुनील खवाड़े रहेगा। अगर इसमें किसी को कोई आपत्ति है तो संबंधित व्यक्ति कोर्ट जा सकते हैं। लेकिन किसी भी आयोजन में व्यवधान मत पैदा कीजिए। आने वाले दिनों में ऐसे लोगों पर उचित कार्रवाई को आगे बढ़ेंगे।

इन्हें मिला बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार

चैंपियनशिप में बेस्ट खिलाड़ी महिला का पुरस्कार रिमझिम और बेस्ट गोलकीपर सरायकेला की अदिति कुमारी को दिया गया। जबकि बालक वर्ग में बेस्ट खिलाड़ी अक्षय कुमार (गोड्डा), जबकि बेस्ट गोलकीपर रणवीर राज (देवघर) को दिया गया। मैच में रेफरी की भूमिका तृषा, अनिल कुमार, मोहम्मद इम्तियाज, विशाल कुमार, सत्या कुमार, मीरा मिश्रा, रोशनी कुमारी, तृषा कुमारी, नागमणि पासवान ने निभाई। मौके पर डीएसए सचिव आशीष झा, आरकेवीवीएम के निदेशक सौगाता कर, झारखंड हैंड बॉल संघ के सचिव इमरान मसूद खान, अध्यक्ष नवीन शर्मा, सचिव राजेश रंजन, संयुक्त सचिव प्रीतम भारद्वाज, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, तृषा कुमारी, वीर कुमार मौजूद थे।

नेशनल में खेलेंगे ये खिलाड़ी

इस चैंपियनशिप के जरिए नेशनल टीम के खिलाड़ियों का भी चयन हुआ, जिसमें रिमझिम कुमारी, अर्चना, पूजा कुमारी, मीनू कुमारी, साक्षी कुमारी, आयुषी शंकर, अंशु कुमारी, लक्ष्मी भारद्वाज, लक्ष्मी कुमारी, स्तुति कुमारी, मनीषा वास्की, रिशु मुर्मु, प्रिया पायल मुर्मु, स्मृति बेसरा, जैसमी जोसेफ हेंब्रम, अनुप्रिया टुडू, साक्षी भारद्वाज, कोच अदिति कुमारी और अभिषेक कुमार शामिल हैं।

सुनील खवाड़े बने ज्वाइंट प्रेसिडेंट

चैंपियनशिप में ही डॉ. सुनील खवाड़े को झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन के ज्वाइंट प्रेसिडेंट बनाया गया। उनके अलावा सौगाता कर को एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बनाया गया। ज्वाइंट प्रेसिडेंट बनने के बाद सुनील खवाड़े को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

इसे भी पढ़ें : New Delhi : सांसद और पूर्व सांसदों की हुई बल्‍ले-बल्‍ले, बढ़ गया D.A और पेंशन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

jamshedpur : क्रिकेट में भगत सिंह तो कबड्डी में नेताजी सदन बना विजेता

पोटका : तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time