East Singhbhum: विश्व टी.बी दिवस पर सम्मानित हुए टीबी मुक्त पंचायतों के मुखिया

जमशेदपुर: आज 24 मार्च को विश्व टी.बी दिवस के अवसर पर उपायुक्त अनन्य मित्तल ने 12 टीबी मुक्त पंचायतों के मुखियाओं को सम्मानित किया. यह सम्मान समारोह कार्यालय कक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें इन पंचायतों के मुखिया को स्मृति चिन्ह, शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए.

 

टीबी मुक्त पंचायतों का योगदान सराहनीय

पूर्वी सिंहभूम जिले के 12 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है. इन पंचायतों में घाटशिला का धरमबहाल, डुमरिया के खड़िदा, बड़ाकांजिया और बांकीशोल, मुसाबनी के नॉर्थ और वेस्ट बादिया, बोड़ाम के पोखोरिया, पटमदा के कमलपुर, चाकुलिया का विरदोह, गोलमुरी सह जुगसलाई का धरमबहाल और बहरागोड़ा का मौदा पंचायत शामिल हैं.

स्वास्थ्य विभाग की भूमिका की सराहना

सम्मान समारोह में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. ओ.पी. केशरी और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम की भी सराहना की गई. जिला दण्डाधिकारी ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला को वर्ष 2030 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य है, और इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को और भी सशक्त बनाने की आवश्यकता है.

पंचायत प्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान

उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सफलतापूर्वक ग्रामीण क्षेत्रों में क्रियान्वित करने में पंचायत प्रतिनिधियों का अहम योगदान है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी पंचायत प्रतिनिधि प्रशासन को सहयोग देंगे, जिससे जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, स्वरोजगार, पशुपालन और कृषि जैसे क्षेत्रों में सुधार हो सके.

इसे भी पढ़ें : PMFME Mahotsav Jamshedpur: ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग – उद्यमियों ने साझा किए अपने अनुभव और व्यापार को आगे बढ़ाने के सुझाव

Spread the love

Related Posts

Ghatsila : घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव की रेलवे ने दी मंजूरी,  11 सितंबर से आदेश होगा प्रभावी

घाटशिला :  घाटशिला और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। रेल मंत्रालय ने घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों…

Spread the love

Jamshedpur : नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को, गजरा और चुनरी उत्सव का  होगा आयोजन

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोनारी सी एच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time